Gopalganj News: 1 हज़ार रुपए की शर्त ने ली युवक की जान, पिता ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप, बताया कैसे गई जान?
Goapalganj News: बिहार के गोपालगंज ज़िले में एक युवक की संदिग्ध परस्थियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे के दोस्तों ने सबसे ज़्यादा मोमोज खाने की शर्त लगाई थी। जीतने वाले को 1 हज़ार रुपए मिलेगा।
विपिन ने दोस्तों से शर्त जीतने के लिए 150 मोमोज खा लिए, जिससे बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 22 वर्षीय विपिन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने युवक को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत मामले में मिली जानकारी के मुताबिक सीवान के ज्ञानी मोड़ (बड़हरिया थाना क्षेत्र) के पास ये हादसा हो गया। विपिन के पिता विशुन मांझी की मानें तो गुरुवार की उसने दोस्तों के साथ शराब पी और उसके बाद मोमोज खाने की शर्त लगाई। बिना कुछ सोचे समझे विपिन 150 मोमोज चट कर गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विपिन मोबाइल रिपेयरिंग कर ज़िंदगी गुज़र बसर करता था, उसके जाने में पूरे परिवार में शोक की लहर है। इस मामले में डॉक्टर से जानने की कोशिश की गई कि क्या ज़्यादा खाने से मौत हो सकती है। इस पर उन्होंने कहा कि हमेशा खाने को सही से चबाकर निगलना चाहिए। अगर खाना चबाकर नहीं खाते हैं तो हो सकता है, कि कुछ अवशेष सांस की नली में फंस जाए जो कि मौत का कारण बन सकती है।
वही इस मामले में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एके चौधरी का कहना है कि मोमोज खाने से युवक की मौत हुई है, कहना ग़लत होगा। मौत किसी भी वजह से आ सकती है। वैसे भी फास्ट फूड सेहत के लिए नुकसानदेह है। इंसान को फास्ट फूड खाने से परहेज़ करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications