गोपालगंजः शादी के बाद भांजे के साथ फरार हुई मामी, मामा ने की थाने में शिकायत
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता अपने भांजे पर फिदा हो गई और पति की गैरमौजूदगी में भांजा अपने मामी को लेकर फरार हो गया। यह शर्मनाक मामला मांझा थाना क्षेत्र का है। इस मामले को लेकर मामा ने अपने भांजा सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपह्रत महिला और उसके भांजा की खोजबीन में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मांझा थाने के सुवनिया गांव में इसी साल 22 फरवरी को राकेश शर्मा की शादी थावे थाने के हरपुर गांव के निवासी उपेंद्र शर्मा की बेटी पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद बरौली थाने के बरौली निवासी भांजा विवेकानंद शर्मा अपने चार साथियों के साथ घर आने-जाने लगा। इधर राकेश शर्मा हर रो अपने हार्डवेयर दुकान पर चले जाते थे।
इसी दौरान भांजा ने अपनी मामी को प्यार के जाल में फंसाकर शादी के बाद लेकर फरार हो गया। पीड़ित पति ने इस मामले को लेकर भांजा के परिजनों से शिकायत की। पीड़ित पति का आरोप है कि फोन करने पर गाली-गलौज की जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपह्रत महिला की तलाश में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित घर से फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications