Bihar News: बिहार में शुरू हुआ हुनरमंद बनाने वाला मिशन, ट्रेनिंग के साथ छात्रवृत्ति भी, जानिए क्या है पात्रता?

Bihar News Today: अगर आप बिहार के युवा हैं और किसी हुनर को सीखकर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अधीन उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान (UMSAS) ने मुफ्त कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस योजना के तहत जुलाई से सितंबर 2025 तक तीन महीने का बेसिक और फिर तीन महीने का उच्च प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। खास बात यह है कि चयनित प्रतिभागियों को प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।

Bihar News Today

18 ट्रेड्स में मिलेगा स्किल ट्रेनिंग: मधुबनी पेंटिंग, टिकुली पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग, टेराकोटा, अप्लिक कशीदाकारी, ब्लॉक प्रिंटिंग सहित कुल 18 पारंपरिक हस्तशिल्प कोर्स उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह से विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा कराया जाएगा।

400 अभ्यर्थियों का होगा चयन: इस स्कीम के तहत कुल 400 युवाओं और युवतियों का चयन किया जाएगा। पटना नगर निगम क्षेत्र के बाहर से आने वाले पुरुषों को 2000 रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त राशि (आवास-भोजन हेतु) दी जाएगी, जबकि 110 महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी।

कहां और कैसे करें आवेदन?: चयन के लिए प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू 23 जून, 2025 को सुबह 11:00 बजे UMSAS, पटना परिसर में आयोजित होगा। इच्छुक उम्मीदवार www.umsas.org.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

क्यों है ये मौका खास?
बिहार के पारंपरिक शिल्पों को सीखने का अवसर

रोजगार या स्वरोजगार की राह पर एक ठोस कदम

ट्रेनिंग के दौरान छात्रवृत्ति और रहने की सुविधा

सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा सर्टिफिकेट

अगर आपको यह स्कीम उपयोगी लगती है, तो आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जरूर अप्लाई करें और अपने हुनर को नया आयाम दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+