Special Train News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों के मद्देनजर चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, जानिए डिटेल्स
Special Train: त्योहार के मौसम करीब आते ही लोगों को रेलवे में कन्फर्म टिकट मिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि सैंकड़ों परिवार कन्फ़र्म टिकट नहीं मिलने की वजह से अपने घर पर त्योहार मनाने से वंचित रह जाते हैं।
रेल यात्रियों को त्योहार के मौसम में टिकट के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहार मनाने के लिए घर की राह देख रहे लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

त्योहार के मद्देनज़र पूर्व मध्य रेलवे बरौनी से राज्य के कई हिस्सों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे CPRO ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्व के दौरान यात्रियों को टिकट की काफी समस्या होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, हावड़ा और रक्सौल रूटों के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
वीरेंद्र कुमार (CPRO, पूर्व मध्य रेलवे) की मानें तो बरौनी से ग्वालियर के बीच बरौनी मेल ट्रेन का संचालन हो रहा है। यह ट्रेन भाटपार रानी स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे की तरफ़ से इस बाबत हरी झंडी मिलने के साथ ही भाटपार रानी स्टेशन पर ट्रेन आगमन और प्रस्थान का वक्त भी मुकर्रर कर दिया है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि फिल्हाल प्रयोग के तौर पर रेलवे ने बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के रुकने और प्रस्थान को मंज़ूरी मिली है। आपको बता दें कि भाटपार रानी स्टेशन (वाराणसी मंडल) पर गाड़ी ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 11123/11124) का समय निर्धारित कर दिया गया है।
15 अक्टूबर से 04.13 बजे ग्वालियर-बरौनी-ग्वालयिर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-11123) भाटपार रानी स्टेशन पहुंचेगी। 04.15 बजे वहां से प्रस्थान करेगी। वहीं 15 अक्टूबर से बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-11124) 02.18 बजे भाटपार रानी स्टेशन पहुंचेगी और 02.20 बजे आगे के लिए रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications