Gold Rate: सोमवार को सोना सस्ता हुआ या महंगा? आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव
Gold Rate Today 17 November: सप्ताह की शुरुआत भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है। सोमवार (17 नवंबर) को देशभर में सोने के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता और डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा। अमेरिका में नए आर्थिक आंकड़ों की कमी और ब्याज दरों में संभावित देरी के संकेतों ने वैश्विक गोल्ड मार्केट को कमजोर किया, जिसका सीधा असर भारतीय बाज़ारों में भी देखने को मिल रहा है।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई से लेकर बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में पीली धातु की कीमतें पिछले सप्ताह के मुकाबले नीचे आई हैं। उपभोक्ता विवाह सीजन और निवेश के लिहाज से इन दामों पर नज़र बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फेड नीति और डॉलर की मजबूती आने वाले दिनों में भी गोल्ड के रुझान को प्रभावित कर सकती है।

17 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में मजबूत बढ़त है। दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,14,790/10 ग्राम है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,14,640 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,070 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (17 नवंबर 2025)
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,25,220 | 22 कैरेट - ₹1,14,790
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,25,070 | 22 कैरेट - ₹1,14,640
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,120 | 22 कैरेट - ₹1,14,690
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,25,070 | 22 कैरेट - ₹1,14,640
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,25,070 | 22 कैरेट - ₹1,14,640
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,070 | 22 कैरेट - ₹1,14,640
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,25,220 | 22 कैरेट - ₹1,14,790
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,25,120 | 22 कैरेट - ₹1,14,690
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,25,220 | 22 कैरेट - ₹1,14,790
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,25,220 | 22 कैरेट - ₹1,14,790
विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी सरकार द्वारा शटडाउन खत्म होने के बाद जारी होने वाले आर्थिक आंकड़े सोने को और मजबूती दे सकते हैं, क्योंकि डेटा कमजोर आने की उम्मीद है। इसके अलावा शंघाई में गोल्ड रिजर्व में भारी बढ़ोतरी भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का एक मुख्य कारण रही। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में वैश्विक फैक्टर्स सोने के लिए कितना सपोर्ट बना पाते हैं।
🟡 Silver Price In India Today (17 November 2025): सोने की तरह चांदी के बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। 17 नवंबर को देश में चांदी का दाम घटकर ₹1,68,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह में इसके दामों में कुल ₹16,500 की बढ़त भी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का स्पॉट प्राइस बढ़कर 52.03 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।
🟡 भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में गोल्ड रेट कई प्रमुख कारकों पर आधारित होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय कीमतों पर पड़ता है। इसके अलावा डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, भौगोलिक राजनीतिक परिस्थितियाँ, केंद्रीय बैंकों की खरीद और मांग-आपूर्ति जैसे कारक भी सोने की कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। देश में इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोज़ाना सोने-चांदी के दाम जारी करती है जिसे बाजारों में एक मानक के रूप में माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications