Bihar: NIT पटना के हॉस्टल में फंदे से लटककर छात्रा ने दी जान, स्टूडेंट्स का हंगामा, कैंपस में भारी पुलिस तैनात
NIT Patna-Bihta Campus: बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) की एक छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। एनआईटी पटना-बिहटा कैंपस की एक छात्रा शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे परिसर में स्थित छात्रावास में अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।
मृतक छात्रा आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, फिलहाल आगे की जांच जारी है।

बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी मृतका
राज कुमार पांडे, थाना प्रभारी बिहटा, पटना ने घटना को लेकर कहा, "बीटेक द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा एक समिति गठित की गई है और जांच की जा रही है।"
आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी पल्ली रेड्डी
जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश की रहने वाली पल्ली रेड्डी (19) ने पिछले साल पटना में एनआईटी के बिहटा कैंपस में बीटेक में दाखिला लिया था। ऐसे में शुक्रवार रात पुलिस को उसकी आत्महत्या की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। साथ ही सुसाइड नोट भी बरामद किया।
#WATCH | Bihar: Visuals from NIT Patna - Bihta Campus where a student was found hanging in her room at the hostel on the premises, last night.
— ANI (@ANI) September 21, 2024
The deceased student hailed from Andhra Pradesh. Her body has been sent for postmortem. A suicide note has been recovered from her… https://t.co/Vo4cz4wfLp pic.twitter.com/ngAdmx9tEj
आत्महत्या के बाद छात्रों का हंगामा
इधर, सुसाइड की सूचना के बाद कैंपस में रात से ही छात्र इकट्ठा होने लगे। घटना के बाद देर रात छात्रों ने एनआईटी कैंपस में जमकर हंगामा किया। साथ ही डायरेक्टर के आवास के पास भी नारेबाजी की, जिसको वहां मौजूद पुलिस ने शांत करवाया। हंगामे को लेकर कैंपस में भारी पुलिस की तैनाती की गई।
सुसाइड में लिखी ये बात
वहीं सुसाइड नोट को लेकर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि छात्रा मानसिक तनाव से गुजर रही थी। मृतका ने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता, भाई, पुराने स्कूल और इंस्टीट्यूट के टीचर्स का भी जिक्र किया और उन्हें थैंक्स बोला। फिलहाल पुलिस घटना के हर एंगल से जांच में जुटी है। साथ ही सुसाइड के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications