बिहार: समस्तीपुर में युवती के साथ हैवानियत, रेप के बाद फोड़ी आंख

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी रूह तक कांप जाएंगी। दरअसल, यहां एक युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की कोशिश की गई। इस दौरान दरिंदे ने युवती की एक आंख फोड़ दी, लेकिन उसकी जान बच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया कराया है।

Girl physical attack in Samastipur

आऱोपी ने फोड़ दी युवती की आंख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक युवती अनाज पिसाई करवाकर घर लौट रही थी। तभी गांव के ही एक आरोपी राहुल राय ने युवती को पकड़ लिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। आरोप कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। इस दौरान आऱोपी युवती की एक आंख भी फोड़ दी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटना स्थाल की तरफ दौड़े।

फरार है आरोपी
ग्रामीणों की अपनी तरफ आता देख आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवती के बयान के आधार पर एक मिल संचालक झरीलाल राय के पुत्र राहुल राय को नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

महिलाओं के प्रति हिंसा में हुई बढ़ोतरी
गौरतलब है कि हाल के दिनों में समस्तीपुर और आसपास के जिलों में महिलाओं के प्रति हिंसा में बढ़ोतरी हुई है। कुछ दिनों पहले ताजपुर में एक महिला के साथ गलत काम किया गया और जब उसने विरोध किया तो इसी तरह उसकी हत्या कर दी गई। खानपुर प्रखंड में एक नवविवाहित की अधजली लाश मिली थी। उसकी तो अभी तक पहचान भी नहीं हो सकी है। इस तरह के मामले कानून व्यवस्था पर सवाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+