चलती राजधानी एक्सप्रेस के बाथरूम से गायब हुई लड़की
उसके साथ सफर कर रहे उसके भाई के द्वारा काफी खोजबीन की गई पर जब कहीं उसका पता नहीं चला तो ट्रेन के साथ आ रही पुलिस एस्कॉर्ट टीम को इस मामले की जानकारी दी गई और उसने भी लड़की की काफी तलाश की लेकिन...
पटना। दिल्ली से पटना आ रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही है एक लड़की अचानक लापता हो गई। जिसे ट्रेन की एस्कॉर्ट टीम ने काफी खोजबीन की, जब उसका कहीं पता नहीं चला तो इस मामले में पटना के जीआरपी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर लड़की की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक 17 साल की नाबालिग प्रियंका अपने भाई के साथ दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर पटना आ रही थी। लेकिन जैसे ही ट्रेन कानपुर पहुंची वो लापता हो गई। उसके साथ सफर कर रहे उसके भाई ने उसको काफी तलाशा पर जब कहीं उसका पता नहीं चला तो ट्रेन के साथ आ रही पुलिस एस्कॉर्ट टीम को इस मामले की जानकारी दी गई और उसने भी लड़की की काफी तलाश की लेकिन लड़की कहीं नहीं मिली। जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए लड़की के भाई ने पटना रेलवे पुलिस को लिखित शिकायत दी।
वहीं मामला दर्ज करते हुए रेलवे थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामला कानपुर से जुड़ा हुआ है इसलिए कानपुर जीआरपी को भी ये मामला ट्रांसफर किया जा रहा है। पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए लड़की के भाई ने बताया कि हम दोनों साथ में ही दिल्ली से पटना आ रहे थे। इसी बीच प्रियंका बाथरूम गई जिसके बाद वो काफी देर तक नहीं लौटी। उसके काफी देर तक नहीं लौटने के बाद जब हम लोग उसकी तलाश में बाथरूम की तरफ गए तो उसका कहीं पता नहीं चला।
जमुई की रहने वाली नाबालिग प्रियंका और उसका भाई अमित दोनों दिल्ली में पढ़ाई करते थे और पढ़ाई के बाद अपने घर आ रहे थे। अमित सक्सेना ने बताया कि वो दोनों 18 सितंबर की शाम राजधानी ट्रेन में सवार हुए थे, जहां कोच संख्या 5 के वर्थ संख्या 10 और 11 पर हमारी सीट थी। कानपुर से पहले तक प्रियंका साथ थी लेकिन कानपुर के बाद बाथरूम के लिए गई जहां से वो रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई।












Click it and Unblock the Notifications