लड़की की खातिर आपस में लड़ रहे दो मजनू, तीसरे संग बाइक पर जा निकली तो ताकते रह गए मुंह

तभी लड़की ने धीरे से अपना मोबाइल निकाला और तीसरे को फोन कर दिया। बिगड़े माहौल में धूं-धूं करती बाइक आ गई और लड़की दोनों को टाटा बोल तीसरे के संग निकल ली...

पटना। बिहार शरीफ की सड़कों पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक लड़की के लिए दो प्रेमी आपस में मारपीट करने लगे। मामला बिगड़ते देख आस-पास के लोग भी वहां जमा हो गए। इस पर लड़की ने फोन कर तीसरे लड़के को बुला लिया और बाइक पर बैठकर निकती बनी। इसके बाद एकाएक मामला शांत हो गया और दोनों मजनू एक दूसरे का मुंह ताकने लगे।

मजनूगिरी की निकली हवा

मजनूगिरी की निकली हवा

मामला बिहार के नालंदा जिले का है जहां बिहार शरीफ में दोनों मजनू इस बात पर लड़ रहे थे कि आखिर लड़की का पर्स कहां गया। पहला दूसरे पर शक कर रहा था तो दूसरे को पहले पर पूरा शक था। हुआ यूं की लड़की पहले प्रेमी के साथ शहर के एक होटल में खाना खाने के लिए गई थी। तभी उस होटल में उसका दूसरा प्रेमी आ गया।

मुंह तुड़वाकर आई अक्ल

मुंह तुड़वाकर आई अक्ल

अपनी प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देख दूसरा प्रेमी गुस्से से आग बबूला हो गया और लड़की से पूछताछ करने लगा तभी लड़की ने बहाना बनाते हुए दोनों को बारी-बारी कहा कि इस लड़के ने उसका मोबाइल और पर्स चुरा लिया है। फिर क्या था प्रेमिका के मुंह से ये बात सुनने ही दोनों प्रेमी उग्र हो गए और एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगा।

दिया जोर का झटका धीरे से...

दिया जोर का झटका धीरे से...

देखते-देखते आसपास के लोग भी जमा हो गए और लड़की का मोबाइल, पर्स चुराने के आरोप में एक की जमकर धुनाई कर दी। तभी लड़की ने धीरे से अपना मोबाइल निकाला और तीसरे को फोन कर दिया। बिगड़े माहौल में धूं-धूं करती बाइक आ गई और लड़की दोनों को टाटा बोल तीसरे के संग निकल ली। लड़की को तीसरे प्रेमी के साथ भागते देख लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो हाथ नहीं आ सकी। फिर मारपीट में घायल हुए लड़कों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके घरवालों को मामले की जानकारी दी गई।

{promotion-urls}

UNICEF के एक कार्यक्रम में पहुंचे एक्टर शाहिद कपूर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+