पहले प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत फिर प्रेमी की आंखों में डाला तेजाब

दोनों को जब साथ देखा गया तो लोग उग्र हो गए और पीटते-पीटते लड़की की हत्या कर दी गई तो लड़के की आंखों में तेजाब डालते हुए उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

पटना। एक तरफ जहां पूरे बिहार में अपराधियों का आतंक लोगों को खौफ के साए में जीने को मजबूर कर रहा है तो दूसरी तरफ दबंगों की दबंगई भी कुछ कम नहीं है। कुछ इसी तरह का दिल दहलाने वाला मामला बिहार के अररिया जिले में देखने को मिला जहां दो प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद गांव के कुछ लोग उग्र हो गए और दोनों की जमकर धुनाई करने लगे। इस दौरान पीटते-पीटते लड़की की हत्या कर दी गई तो लड़के की आंखों में तेजाब डालते हुए उसे बुरी तरह घायल कर दिया। दबंगों द्वारा दोनों प्रेमी जोड़े पर जब जुल्म ढाया जा रहा था तभी सैकड़ों लोग तमाशा देख रहे थे लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है, वहीं लड़के को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दोनों को साथ देखकर लोग उग्र हो गए

दोनों को साथ देखकर लोग उग्र हो गए

जानकारी के मुताबिक ये दिल दहलाने वाला मामला बिहार के अररिया जिला के नरपतगंज का है जहां की रहने वाली पारस मणि देवी और घनश्याम सिंह पहले से ही शादीशुदा थे और अपने-अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थे, इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी गांव वालों को थी और कई बार इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद हिदायत दी गई थी। लेकिन प्यार में पड़े इन दोनों शादीशुदा प्रेमी जोड़े को गांव वालों की बात समझ में नहीं आ रही थी।

दोनों को जमकर पीटा और उसके बाद हद कर डाली

दोनों को जमकर पीटा और उसके बाद हद कर डाली

इसी बीच दोनों को आपत्तिजनक हालात में देर शाम गांव वालों ने देखा और उसे गांव के चौराहे पर लाकर जमकर पिटाई की। मारपीट के दौरान लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो लड़के को मारपीट करने के बाद उसकी आंखों में तेजाब डालकर हत्या करने की कोशिश की गई। लेकिन तब तक जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और लड़के की जान बच गई। जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए फारबिसगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जिंदगी की जंग लड़ रहा है प्रेमी

जिंदगी की जंग लड़ रहा है प्रेमी

वहीं दबंगों की करतूत से अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत से लड़ रहे प्रेमी घनश्याम सिंह के परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उसके मुंह और आंख पर बैटरी का पानी डाल दिया था। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने खुद भर्ती करवाया लेकिन अब तक इस मामले में ना तो FIR लिखी गई है और ना ही किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी ने बताया कि इस मामले में नरपतगंज थाना अध्यक्ष को मामले की जांच का आदेश दिया गया है। फिलहाल वो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में लग गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+