लव, सेक्स और धोखे ने की नाबालिग की जिंदगी बर्बाद

जिसके बाद वो बगावत पर उतर गया और धमकी देते हुए गर्भपात कराने की बात कह रहा था। उसका कहना था कि अगर गर्भपात नहीं कराओगी तो तुम्हारी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

पटना। लव, सेक्स और धोखे का एक दर्दनाक मामला राजधानी पटना में सामने आया है जहां नाबालिग लड़की को अपने प्यार के झांसे में फंसाकर उसे हसीन ख्वाब दिखाया गया फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। जब लड़की उसके बच्चे की मां बनने वाली थी तो आरोपी प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया। अब गर्भ में बच्चा लेकर इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए नाबालिग कानून की चक्कर लगा रही है। वहीं उसका प्रेमी उसे छोड़ दूसरी शादी करने की फिराक में लगा हुआ है। मामला राजधानी पटना के मनेर का है।

Girl been cheated in love for Physical Relation

जानकारी के मुताबिक पटना के मनेर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग पूजा को अपने प्यार के झांसे में फंसाकर गांव का ही रहने वाला एक युवक शादी करने का प्रलोभन देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया करता था। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आरोपी प्रेमी ने कुछ अश्लील तस्वीर भी अपने मोबाइल में कैद कर ली थी। ये सिलसिला रोजाना चलता रहा, लड़की स्कूल जाने के बहाने उससे मिलती थी और दोनों रास्ते में प्रेम का खेल खेलते थे। इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई और अपने प्रेमी को उसके बच्चे की मां बनने की बात बताई। जिसके बाद वो बगावत पर उतर गया और धमकी देते हुए गर्भपात कराने की बात कह रहा था। उसका कहना था कि अगर गर्भपात नहीं कराओगी तो तुम्हारी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जिसके बाद तुम्हारी कभी शादी नहीं होगा। जिसका विरोध करने पर वो लड़की को अपनाने से इनकार कर गया और गांव छोड़कर कहीं दूर फरार हो गया।

Girl been cheated in love for Physical Relation

इसके बाद पूरे गांव में इस बात की जानकारी हुई और गांव वाले लड़की को ही दोषी ठहराने लगे। देखते-देखते मामला लड़के के परिवार तक पहुंचा और उसके परिवार वाले भी लड़की को अपनाने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि लड़के की शादी कहीं और तय हो गई है। अब हालात ऐसे हैं कि लड़की 8 महीने की गर्भवती है और अपने बच्चे को गर्भ में लिए कलंक की जिंदगी जीने पर मजबूर है। गांव के लोग उसके प्यार को कुलटा और बदचलन कह रहे हैं तो लड़की अपने प्रेमी को पाने के लिए कानून के चक्कर लगा रही है। वहीं पुलिस लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन पुलिस के डर से वो कहीं फरार हो गया है।

मामले की जानकारी देते हुए मनेर थाना अध्यक्ष रंजन सिंह ने बताया कि गांव की ही रहने वाली पूजा के साथ राहुल नाम के युवक ने प्यार का झूठा नाटक करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब वो गर्भवती हो गई तो उसे छोड़ फरार हो गया। इस मामले में राहुल को आरोपी बनाया गया है। वहीं लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+