लड़के के एक फैसले पर लड़की ने किया विरोध तो जला दी गई जिंदा

आकांक्षा के परिवार वालों का कहना है कि अमित कुछ दिन पहले गांव की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। जिसकी वजह से हम लोगों ने उसका विरोध किया था।

पटना। मामूली से विवाद को लेकर गांव के दो लोगों ने एक नाबालिग लड़की को ऐसी खौफनाक मौत दी। जिसे सुनने के बाद कलेजा कांप उठेगा। मामला समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव की है। जहां गांव के ही 2 लोगों ने घर में बैठी अकेली नाबालिग लड़की को हाथ-पैर बांधते हुए जिंदा आग के हवाले कर दिया। आग में जिंदा जल रही लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही पर ना तो इन दोनों हैवानों को उसकी चीख सुनाई दी और ना आस-पड़ोस के लोगों को। इससे पहले की घरवाले पहुंचते और बेटी को अस्पताल ले जाते काफी देर हो चुकी थी।

दूसरी लड़की को लेकर हुई लड़के से बहस, जिंदा जला डाला

जानकारी के मुताबिक आग में जली गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए पटना लाया गया पर पटना आने के दौरान उसकी हालत और गंभीर हो गई जिससे इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दिया। परिजनों का कहना था कि बच्ची 9वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी। जिसे पड़ोस के ही लड़के ने आपसी विवाद के वजह से हाथ-पैर बांधकर आग के हवाले कर दिया। पिछले कई महीनों से हरपुर बोचहा के रहने वाले सुनील कुमार का अपने पड़ोसी नंदू राय के साथ विवाद चल रहा था। विवाद के वजह से दोनों एक दूसरे के दुश्मन बने हुए थे।

वहीं बुधवार सुबह वो अपने पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे, तभी उनकी बेटी घर पर अकेली थी। घर पर अकेली लड़की को देख नंदू राय का बेटा अमित आकांक्षा के पास पहुंचा और दोनों बाप बेटे ने उसके हाथ-पैर बांधते हुए शरीर पर मिट्टी तेल डाल उसे आग के हवाले कर दिया। जब तक उसके मां-बाप वहां पहुंचे तब तक उनकी बेटी काफी जल चुकी थी। आकांक्षा के परिवार वालों का कहना है कि अमित कुछ दिन पहले गांव की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। जिसकी वजह से हम लोगों ने उसका विरोध किया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने ऐसी खौफनाक मौत की साजिश रची है।

वहीं नजदीकी पुलिस ने जिंदा जलाने वाले बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है लेकिन घटना के बाद से दोनों घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। तो सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन देते हुए शांत कराया और कहा कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+