Bihar News: ‘गिरिराज छाती पीट कर रो रहे थे’, पूर्व IPS ने केंद्रीय मंत्री को लिया आड़े हाथों, कही ये बात
Amitabh Das On Giriraj Singh Yatra: बिहार में भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह अभिमान यात्रा निकालने वाले हैं। पक्ष विपक्ष के नेताओं की अपनी अपनी तरीक़े से प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं अपनी बयानों से सुर्खियों में रहने वाले चर्चित पूर्व IPS अमिताभ दास ने भी गिरिराज सिंह को आड़े हाथों लिया है।
वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में अमिताभ दास ने कहा कि गिराज सिंह अपने विवादित बयानों के लिए कुख्यात है। अक्सर वह मुसलमानों के खिलाफ ज़हर की उल्टी करता है। इसका हिंदू स्वाभिमान यात्रा नाम दिया गया है। असल में यह रणवीर सेना गुंडागर्दी यात्रा है।

गिरिराज सिंह यह थोड़े न कहेंगे कि रणवीर सेना गुंडागर्दी यात्रा है। रणवीर सेना दलितों के साथ जो करता था, क्या वह हिंदू नहीं थे। उस वक्त तो यह हिंदू धर्म भूल जाते थे और अपनी जाति याद आती थी। गिरिराज सिंह बांग्लादेश में जो हिंदुओं पर अत्याचार होने के नाम यात्रा निकाल रहे हैं। मणिपुर में क्या हिंदुओं पर अत्याचार नहीं हुआ।
रणवीर सेना के बारे में बिहार के लोग जानते हैं कि यह प्रतिबंधित संगठन है। इस संगठन के लोगों ने बिहार में कई नरसंहार किए। इस यात्रा को दो मकसद के लिए निकाला जा रहा है, पहला तो अल्पसंख्यकों के बीचल दहशत पैदा करना और मुसलमानों को डराना धमकाना। वहीं दूसरा उद्देश्य है दलितों को डराना धमकाना।
अमिताभ दास ने कहा कि 2012 में रणवीर सेना का सरगना ब्रह्मेश्वर मुखिया के मारे जाने पर गिरिराज सिंह छाती पीट पीट कर रो रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे महात्मा गांधी शहीद हुए हों। गिरिराज सिंह बोल रहे थे कि ब्रह्मेश्वर मुखिया गांधीवादी था। हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और होते हैं।
18 अक्टूबर से गिरिराज सिंह हिंदू स्वाभिमान यात्रा भागलपुर जिले के बुढानाथ मंदिर से शुरू होगी। गिरिराज सिंह ख़ास तौर से सीमांचल के चार ज़िले पूर्णिय,किशनगंज, कटिहार और अररिया में घूमेंगे। क्योंकि ये मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। इसलिए ही उन इलाकों को चुना है, ताकि वहां भड़काऊ भाषण दें और कुछ दंगे फसाद करवा दें। यही उसकी मंशा है।












Click it and Unblock the Notifications