'PM की दौड़ में आने से कौन किसे रोक सकता है', नीतीश कुमार के सबसे बड़े आलोचक गिरिराज बोले
पटना, 8 अगस्त। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सहयोगी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ लिया है। जदयू के संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को नए गठबंधन के लिए बधाई दी है। वहीं नीतीश कुमार की शाम चार बजे राज्यपाल से मिलने जाने वाले थे लेकिन तय समय से पहले ही वह राजभवन पहुंच गए। वहीं नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़ने पर उनके सबसे बड़े आलोचक और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बयान दिया है।
Recommended Video

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन की मर्यादा और धर्म का पालन किया है। एनडीवी से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही गठबंधन की मर्यादा और धर्म को पालन करने का काम किया है। पहले भी जब वो 63 थे हम 36 थे तब भी और आज जब वो 45 हैं तब भी (हमने गठबंधन धर्म निभाया)।
जब गिरिराज से नीतीश कुमार के पीएम की रेस में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि पीएम पद की दौड़ में शामिल होने से कौन रोक सकता है?
उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई
जेडीयू नेता संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नए गठबंधन की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम पद की रेस में शामिल होने का भी इशारा करते हुए लिखा कि नीतीश जी आगे बढ़िए देश आपका इंतजार कर रहा है।
कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा "नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications