Giriraj बोले- बंगाल के रास्ते पर बिहार, ममता की तरह गजवा ए हिंद के रास्ते पर हैं CM Nitish
केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने बिहार में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, सीएम नीतीश कुमार ममता बनर्जी की तरह गजवा-ए-हिंद बनना चाहते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री के गृह जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा की घटना से तनाव व्याप्त है। सुरक्षाकर्मियों को बड़ी संख्या में मौके पर भेजा गया है। सिक्योरिटी के कारण हालात काबू में हैं। इस हिंसक घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आईबी और पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं।
गौरतलब है कि रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल और बिहार के अलावा कई और जगहों पर भी हिंसक घटनाएं हुई हैं। लगातार हो रही हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंसा पर अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसा कहते हैं कि उन्हें जानकारी नहीं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
गिरिराज ने कहा, सीएम नीतीश को गृह जिले नालंदा और सासाराम में हुई घटना की जानकारी नहीं होना गंभीर मामला है, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। गिरिराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नीतीश की तुलना करते हुए कहा, शायद नीतीश ऐसा सोचते हैं कि ममता बनर्जी की तरह गजवा ए हिंद के रास्ते पर हैं तो मैं क्यों न ऐसा करूं?
बकौल गिरिराज सिंह, "सीएम की नालंदा में बहुत पकड़ है। सातों सीट पर कब्जा है।" उन्होंने सवाल किया, "क्या इनको रामनवमी के जुलूस की जानकारी नहीं थी, हर साल जुलूस होता है। मुस्लिम इलाके में जाने पर पथराव शुरू हो जाते हैं। आईबी-इंटेलीजेंस क्या कर रहा था?"












Click it and Unblock the Notifications