Gaya: पटरी पार करते समय गिरी महिला, तभी ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, जानें फिर कैसे बची जान ?
Gaya: पटरी पार करते समय गिरी महिला तभी ऊपर से आ गई और उसके गुजर से पूरी ट्रेन गुजर गई , इसके बावजूद वो सही सलामत जिंदा बच गईफ

"कहते हैं जाको राखे साइया मार सके ना कोए" गया में एक महिला के साथ जो हुआ उसके देख सुनकर लोग ये ही लाइन दोहरा रहे हैं। दरअसल गया के रेलवे ट्रैक को एक महिला जब पार कर रही थी तभी एक मालगाड़ी आ गई और ये पूरी ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई। पूरी ट्रेन ऊपर से गुजरने के बावजूद वो महिला जीवित बच गई। आइए जानते हैं ये चमत्कार कैसे हुआ?

पटरी पार कर रही थी तभी
दरअसल, ये चौका देने वाला हादसा बीते शुक्रवार का है गया के टनकुप्पा स्टेशन पर एक महिला खाली ट्रेक देखकर जब पटरी पार कर रही थी तभी मालगाड़ी स्पीस से आ गई। महिला के ऊपर से पूरी मालगाड़ी निकल गई लेकिन वो जीवित बच गई।

ऊपर से गुजर गई 30 डब्बाें की मालगाड़ी
बता दें जब ट्रेन सामने से आते हुए महिला ने देखा तो वो दोनों पटरियों के बीच में थी तुरंत इधर-उधर भागने के बजाव वो पटरियों के बीच की जगह पर लेट गई। इस घटना का जो वीडियो सामने आया उसमें महिला ट्रेन की पटरियों के बीच की जगह पर लेटी हुई नजर आ रही है और उसके ऊपर से पूरी ट्रेन स्पीड से गुजरती नजर आ रही हैं। वहीं लोग महिला को बचाने के लिए ट्रेन ड्राइवर को ट्रेन रोकने के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं।

महिला की जान तो बची लेकिन हो गई घायल
हालांकि महिला ट्रेन को देखकर तेजी से लेटी और उसके ऊपर से ट्रेन गुजरी जिस कारण उसे माथे पर चोट लगी बाकी वो पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि ट्रेन गुजरने के बाद वो बदहवास सी नजर आई मानो उसे कुछ नहीं सुनाई दे रहा हो।अधिकारियों ने बताया कि महिला के सिर में चोट लगी है और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के चक्कर ने महिला ने की थी ये गलती
बताया जा रहा है कि 35 साल की ये महिला टीचर है जिनाक नमा विनीता कुमारी है और वो पैंसेजर ट्रेन पकड़ने के लिए मालगाड़ी के नीचे से पार होकर जाने लगी। तभी मालगाड़ी चल पड़ी और ट्रेन खुलते ही चक्के से ब्रेक लगा और झटका लगा जिसके झटके से महिला चिल्लाते हुए गिर पड़ी। महिला ने बुद्धिमानी दिखाई और ट्रेन पटरी के बीच की जगह पर पड़ी रही जिस कारण उनकी जान बच गई।












Click it and Unblock the Notifications