Gaya News: ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ के तहत दीपोत्सव के ज़रिए मतदाताओं को किया गया जागरूक
Gaya News: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र बिहार में चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में प्रशासन की तरफ़ से भी मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के दिशा निर्देश में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधि का संचालन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को आकांक्षी प्रखंड वजीरगंज के पतेड़ मंगरावां पंचायत के मुखिया राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में पंचायत के युवाओं के द्वारा दीप प्रज्वलित कर 'मेरा वोट मेरा अधिकार' स्वीप गया स्लोगन से लोगों को वोट देने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुखिया द्वारा पंचायत के युवाओं को वोट के महत्व पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही बताया गया कि अपने वोट का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को किस तरह से मजबूत बना सकते हैं। लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरुक किया गया।
दीपोत्सव के मौके पर पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि नीरज कुमार द्वारा बताया गया कि पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में आज मंगरावां गांव में दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पंचायत के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोटर होने की जिम्मेदारी की जानकारी दी गई। इस दौरान नवयुवक केसर दास, अजित कुमार, रवि कुमार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अनुराग कुमार, कन्हैया कुमार,उदय दास, पूर्व सरपंच इंद्रदेव पासवान, छोटे लाल यादव, भीम दास, पंकज कुशवाहा, अमरेश सिंह, सुभाष यादव, बब्लू दास, वार्ड सदस्य समेत सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications