Gaya News: निर्माणाधीन कन्या हॉस्टल का जायज़ा लेने अचानक पहुंचे DM, IAS डॉ. त्यागराजन एसएम ने दिये ये आदेश
DM Gaya News: 27 जून को जिला पदाधिकारी, गया डॉ. त्यागराजन एस. एम. निर्माणाधीन पिछड़ा वर्ग कन्या +2 उच्च विद्यालय, गया (आवासन क्षमता 520) निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में निर्माणाधीन भवन की जुलाई, 2024 तक पूर्ण करत हुए हस्तांतरण का निर्देश दिया गया।
हस्तांतरण के बाद अगस्त, 2024 तक जिला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, गया को नये भवन में विद्यालय का स्थानांतरण करने का निर्देश दिया गया है। यह विद्यालय वर्तमान में विनोबा नगर, मगध मेडिकल महाविद्यालय के समीप संचालित है।

ज़िला पदाधिकारी डॉ.त्यागराजन एसएम ने अपर समाहर्ता राजस्व और अंचलाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि, उक्त निर्माणधीन छात्रावास के गेट के समीप निर्माण हो रहे निजी भवन के जमीन को जांच करवाएं। अवैध निर्माण होने पर काम को बंद करवाएं।
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने ज़िले के सभी वरीय पदाधिकारी को ज़िले में अवस्थित सभी आवासीय विद्यालय में भेज कर जांच करवाया है। ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करना है।
इसके लिए अनुश्रवण एवं राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने तथा प्रशासन को अधिक संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्रावास, आवासीय विद्यालय, संप्रेक्षण गृह (Observation Home) बाल गृह केन्द्रों का स्थल निरीक्षण किया गया है।
एससी-एसटी स्कूल, होस्टल, होस्टल भवन, बिजली व्यवस्था, बेड की उपलब्धता, टॉइलट्स, किचन, कंप्यूटर रूम, लाइब्रेरी सहित अन्य फैसिलिटी, पानी सप्लाई कनेक्शन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच करवाया गया है।
इसके साथ ही गया जिला के प्रखंडो में अवस्थित केंद्रों के भौतिक निरीक्षण करने के लिए सभी जिला स्तरीय प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को भेजा गया है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी पहलुओं से गहन जांच करते हुए आवासित छात्र-छात्राओं से फीडबैक भी लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications