4500 बोतल से ज़्यादा अंग्रेज़ी शराब ज़ब्त, लोगों ने कहा ये तो ट्रेलर, शराबबंदी की हकीक़त कुछ और...

Gaya News: बिहार में शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद अवैध शराब की तस्करी जारी है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए दिन अवैध शराब की तस्करी से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला बिहार के गया जिले का है जहां भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 और होली जैसे प्रमुख त्योहारों में कोई परेशानी नहीं हो इस बाबत बिहार के सभी ज़िलों में जिला प्रशासन भी मुस्तैद है। इसी क्रम में गया जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने भी संबंधित अधिकारियों को शराब तस्करी को लेकर निर्देश दे दिया है।

gaya me bhari matra me awaidh sharab zabt chandigarh se ho rahi thi sharab ki taskari

अवैध शराब की तस्करी और धंधे पर लगाम लगाने को लेकर उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गया जिला के डोभी के जांच चौकी पास गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक जब्त किया गया, जिसमें काफी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लदा हुआ था।

डीसीएम ट्रक को जब्त कर ट्रक ड्राइवर रंजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ड्राइवर चंडीगढ़ का रहने वाला है। वह ट्रक में 184 कार्टून (4536 बोतल) विदेशी शराब, जिसकी मात्रा 1648 लीटर थी लेकर आ रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि जिला पदाधिकारी के डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर गया ज़िले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने पहले भी डोभी चेक पोस्ट का भी निरीक्षण कर, कई सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे।

शराब तस्कर के गिरफ्तार होने पर लोगों ने कहा कि यह तो ट्रेलर है, शराबबंदी की हकीकत तो कुछ और ही है। सरकार की देख रेख में ही सारा काम होता है, कहने के लिए शराब पकड़ी जा रही है। हक़ीक़त में तो बड़े-बड़े माफिया डोर टू डोर सर्विस दे रहे हैं। इसका कमीशन ऊपर तक दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+