Gaya Lok Sabha: सभी 6 विधानसभा के Polled EVM जमा, स्ट्रॉन्ग रूम में चप्पे-चप्पे पर CCTV से निगरानी
Gaya Lok Sabha: गया संसदीय क्षेत्र के सभी 6 विधानसभा यथा बेला, गया सदर, वजीरगंज, बोधगया, बाराचट्टी और शेरघाटी विधानसभा के पोल्ड ईवीएम (polled evm ) को बीती रात जमा करवाया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम के निगरानी में पूरे शांतिपूर्वक माहौल में सभी ईवीएम मशीन को गया कॉलेज में बनाये गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा रात भर निगरानी की गई है।

आज सुबह सभी प्रत्याशी के साथ सामान्य प्रेक्षक गया संसदीय क्षेत्र की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम द्वारा स्क्रूटनी की गई। कोई रिपोल कही नहीं है। सभी प्रत्याशी ने किसी भी प्रकार की आपत्ति नही जताई।
गया संसदीय क्षेत्र की 52.7 मतदान प्रतिशत है। शांतिपूर्वक माहौल में मतदान कार्य संपन्न हुआ है। सभी प्रत्याशी एवं सामान्य प्रेक्षक गया संसदीय क्षेत्र के समक्ष ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी की उपस्थिति में सभी विधानसभा वार स्ट्रांग रूम को सील किया गया है।
स्ट्रांग रूम सील के बाद लकड़ी के सीट से पैक भी करा दिया गया। इसके साथ ही सभी खिड़कियों को भी सीट से पैक कर दिया गया। सभी कैंडिडेट्स को सीसीटीवी के सामने, स्ट्रांग रूम के दरवाजे देखने के लिए 24 घंटे की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा रहेगी।
दो लेयर में सुरक्षा में तैनाती हुई है। इनर लेयर में सुरक्षा की जिम्मा CISF के प्लाटून को तथा आउटर लेयर BSAIF के जिम्मा रखी गई है। सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम की गई है। ईवीएम स्ट्रांग रूम में चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि हर दिन रोस्टर के अनुसार ADM स्तर के अधिकारी निश्चित तौर पर स्ट्रांग रूम का विजिट करेंगे। एव चेकलिस्ट के अनुसार जांच करेंगे। नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि परिसर की साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रखे।
डीएम ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ईवीएम स्ट्रांग रूम का लॉगबुक संधारित रखे। विजिटर बुक भी संधारित रखने के लिये रजिस्टर उपलब्ध करवाए। इसके अलावा ड्यूटी रोस्टर लिखने के लिये भी रजिस्टर उपलब्ध करवाए। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने CISF के उपस्थित अधिकारी को कहा कि सभी प्रकार के राजिस्ट को पूरी अच्छी तरह डिटेल्स में भरेंगे।
इस अवसर पर सभी 6 विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, अपर समाहर्ता लोक शिकायत, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, ज़िला लेखा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन, पुलिस उपाधीक्षक गया टाउन क्षेत्र संख्या-2, थानाध्यक्ष रामपुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications