Gaya Lok Sabha: प्रत्याशियों के नामांकन के मद्देनज़र ज़रूरी दिशा निर्देश जारी, जानिए ट्रैफिक रूट
Lok Sabha Chunav Gaya: गया ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनज़र, 20 मार्च से 28 मार्च तक चलने वाले प्रत्याशियों के नामांकन के मद्देनज़र ज़रूरी दिशा निर्देश जारी किया है।
जिला में विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बहाल रहे, इसलिए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम खुद समाहरणालय गोलंबर पर पहुंचे। एकल मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, वाहन पड़ाव, नो एंट्री, ड्राप गेट, बैरिकेडिंग इत्यादि के बारे में अपर समाहर्ता राजस्व एव अनुमंडल पदाधिकारी सदर से जानकारी हासिल की।

डीएम त्यागराजन एस एम ने साफ़ निर्देश दिया कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का सख्ती से पालन करवाये। प्रत्याशी सहित मात्र पांच व्यक्ति ही निर्वाची पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी के कक्ष में अपना नामांकन पत्र समर्पित करने आ सकेंगे।
किसी भी प्रत्याशी के अधिकतम 3 वाहन ही 100 मीटर के परिधि में आ सकेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन में भाग लेने के समय कोई भी अगर जुलूस, रैली, सभा, रोड शो करेंगे तो उसकी विधिवत अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी से हासिल करनी होगी।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि जिला स्कूल एवं ज़िला परिषद के मैदान में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करवाये। कहां-कहा प्रवेश निषेध है, कहां पर एकल मार्ग,पैदल मार्ग रहेगा, सभी जगह फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित करें।
नामांकन को लेकर बनाये गए ट्रैफिक प्लान
नामांकन के अवसर पर अभ्यर्थियों के साथ-साथ काफी संख्या में उनके समर्थक वाहन, पैदल मार्ग से समाहरणलय गया आयेंगे। ऐसी स्थिति में यातायात नियंत्रण हेतु नाम निर्देशन अवधी में संवेदनशील स्थलों, ड्रॉप गेट, पार्किग स्थल से संबंधित ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, जो निम्न प्रकार है।
1. वाहनों के लिए नो एंट्री (प्रवेश वर्जित) गया शहर
(i) काशीनाथ मोड़ से डी.एम गोलम्बर की तरफ जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। (आपातकालीन सेवा को छोड़कर)।
(ii) कोयरीबाड़ी मोड़ एवं दिग्धी तालाब (मंदिर) तीनमुहानी से डी.एम. गोलम्बर की ओर जाने वाली रोड में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। (आपातकालीन सेवा को छोडकर)।
(iii) पीरमंसूर मोड़ से समाहरणालय (डी.एम. गोलम्बर) की ओर जाने वाली मार्ग में सभी प्रकार की वाहन पूर्णतः वर्जित रहेगा। (आपातकालीन सेवा को छोड़कर)।
(iv) वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट के सटे सब्जी मंडी की ओर से सभी प्रकार क वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
2. वाहनों का वैकल्पिक मार्ग
(i) काशीनाथ मोड सीधे बाटा मोड से दहिने टेकारी रोड जी.बी. रोड (जे.पी.एन अस्पताल) होते हुए जाएंगे।
(ii) कोईवाडी मोड़ दिग्धी तालाब (मंदिर) EMI हॉल गाँधी मैदान चर्च गेट (ए.पी.आर.) मोड होते हुए जाएंगे।
(iii) पीरमंसूर मोड़ से बाएं मुडकर पीतामहेश्वर कोईवाड़ी मोड़ होते हुए जाएंगे।
3. पार्किंग व्यवस्था
(i) अभ्यर्थिगण के साथ आये वाहनों की पार्किंग ज़िला परिषद गया में की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications