Gaya Kidnapping News: बिहार में बढ़ रहा अपराध! छात्र का अपहरण कर फिल्मी अंदाज़ में मांगी फिरौती की रकम
Gaya Crime News: बिहार में अपराधियो के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं, विभिन्न ज़िलों से आपराधिक वारदातों की खबर आये दिन पढ़ने को मिल रही है। ताज़ा मामला गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र का है, जहां छोटकी डेल्हा इलाके में किराए के घर में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र चंदन कुमार का अपहरण कर लिया गया है।
बीए छात्र चंदन कुमार के अपहरण के बाद उसकी मां पूरी तरह से टूट चुकी है। आपने फिल्मों में देखा होगा कि किडनैपिंग कर अपराधि पीड़ित के मोबाइल से ही फिरौती के रकम की डिमांड करते हैं। उसी तरह फिल्मी अंदाज़ में अपहरणकर्ताओं ने चंदन कुमार के मोबाइल से फिरौती की मांग की।

किडनैपर ने चंदन के मोबाइल से उसकी मां को मैसेज भेज कर फिरौती की रकम मांगी। वहीं यह भी धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो बेटे की ज़िंदगी से हाथ धो बैठेगी। बेटे के अपहरण के बाद चंदन की मां ने डेल्हा थाने में पुलिस से बेटे को बचाने की गुहार लगाई है।
रकसिया गांव (टिकारी थाना क्षेत्र) निवासी रेनू देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका बेटा चंदन कुमार बीए का छात्र है। वह पढ़ाई के सिलसिले में छोटकी डेल्हा में किराये के माकन में रह रहा था। किसी ने उसे कॉल किया था, जिसके बाद वह रविवार की शाम स्टेशन की तरफ गया था।
स्टेशन की तरफ जाने के एक घंटे बाद से ही उसका नंबर बंद बताने लगा, इसके बाद अपने स्तर से परिवार के लोगों ने पूरी रात उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। सोमवार के रोज़ करीब 1 बजे चंदन कुमार के मोबाइल उसकी मां के मोबाइल पर संदेश आया।
पीड़िता रेनू देवी को संदेश मिला कि 50 हज़ार रुपये दो तो बेटे को छोड़ देंगे, नहीं तो उसकी हत्या कर देंगे। इसके बाद चंदन की मां पुलिस के पास पहुंची और बेटे के सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं इस पूरे मामले डेल्हा पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications