GATE 2020 का रिजल्ट जारी, एनआईटी पटना के आभाष राय व बेगूसराय के गौरव बने टॉपर
पटना। भारतीय प्रौद्यगिकी संस्थान ( IIT ) दिल्ली ने शुक्रवार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया। आइआइटी दिल्ली की तरफ से सभी 25 विषयों में टॉपरों की सूची जारी की गई है। एनआइटी पटना के फाइनल ईयर के छात्र आभाष राय इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। आभाष को 100 में 87.33 अंक मिले हैं। आभाष राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के नारायणपुर गांव के रहने वाले हैं।

एनआईटी पटना में फोर्थ ईयर के छात्र आभाष राय ने बताया कि पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने इस परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर ने मुझे विश्वास दिलाया। लेकिन जब तक अपनी आंखों से रिजल्ट नहीं देख लिया तबतक उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उन्होंने टॉप किया है। आभाष एनआईटी पटना के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में रहते हैं।
गेट में सबसे ज्यादा अंक हितेश पोपली को मिला है। उन्हें कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्यगिकी के पेपर में 100 में से 91 अंक मिले हैं। बता दें कि इस परीक्षा के लिए देशभर से 8 लाख 58 हजार 890 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। गेट के सभी 25 पेपर में 6 लाख 85 हजार 88 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 18.8 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
गेट परीक्षा 2020 में बेगूसराय के गौरव कुमार को पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में देश में प्रथम स्थान मिला है। गौरव बेगूसराय के शाम्हो प्रखंड के अकबरपुर चालीस गांव के रहने वाले फुलेंद्र कुमार व वीणा देवी के पुत्र हैं। गौरव ने बताया कि 25 विषयों में एक विषय पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में उन्हें पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है। गौरव को 76.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। गौरव ने मैट्रिक परीक्षा विकास विद्यालय, डुमरी से पास की जबकि इंटर की पढ़ाई बीएसएस कॉलेजिएट स्कूल, बेगूसराय से की है।
-
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान












Click it and Unblock the Notifications