बिहार में धड़ल्ले से हो रहा नशे का कारोबार, लावारिस हालत में गांजा और अवैध शराब बरामद
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की अवैध तस्करी का सिलसिला जारी है। वन इंडिया हिंदी ने पहले भी कटिहार के मनिया हॉल्ट से शराब तस्करी की खबर दिखाई थी
बरौनी, 25 अप्रैल 2022। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की अवैध तस्करी का सिलसिला जारी है। वन इंडिया हिंदी ने पहले भी कटिहार के मनिया हॉल्ट से शराब तस्करी की खबर दिखाई थी। हमने दिखाया था कि किस तरह से कटिहार जंक्शन से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर रोज़ाना बंगाल से आने वाली ट्रेनों से शराब के बड़ी खेप की ढुलाई होती है। ज़्यादातर ट्रेनों की रफ़्तार को धीमा कर चलती ट्रेनों से ही शराब की खेप को उतार लिया जाता है। कभी- कभी मनिया स्टेशन से कुछ आगे और कुछ पीछे बंगाल से आने वाली ट्रेनों को रोक शराब की खेप उतरवाई जाती है। शराब तस्कर कुछ रुपये देकर स्थानीय बेरोज़गार युवकों से शराब की ढुलाई करवाते हैं।
Recommended Video

लावारिस हालत में गांजा और अवैध शराब बरामद
शराब तस्करों का रैकेट काफ़ी मज़बूत है। वह आए दिन किसी व किसी ज़रिए बिहार में शराब तस्करी को अंजाम देते रहते हैं। वहीं रेलवे पुलिस की मुस्तैदी की वजह से आये दिन ट्रेनों से अवैध शराब की खेप ज़ब्त और लावारिस हालात में गांजा बरामद की जा रही है। इसी कड़ी में आज(सोमवार) एएलटीएफ-3 द्वारा ट्रेन नंबर 15027 मौर्या एक्सप्रेस के बॉगी संख्या 6 के ज्वाइंट के पास से कुल 41 किलो लावारिस हालत में गांजा बरामद किया गया। इसके साथ टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रेन नंबर-13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस के ऊपर से 9 लीटर देसी शराब और 1 लीटर 125 मिलीलीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद हुआ। मामला दर्ज करे रेल थाना बरौनी में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बिहार: राजगीर में जू सफारी के बाद अब तैयार होगा 4 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, बढ़ेंगे रोज़गार के अवसर












Click it and Unblock the Notifications