चाकू की नोक पर अपहरण कर किया गैंगरेप, विरोध करने पर हैवानों ने दी दर्दनाक मौत

मामला दर्ज कराकर जैसे ही लड़की की मां घर पहुंची गांव वालों के द्वारा बताया गया कि गांव के जंगल में उसकी बेटी की लाश मिली है।

पटना। दिन पर दिन राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कभी दबंगों द्वारा महिला को प्रताड़ित किया जाता है तो कभी हैवानों के द्वारा उसकी इज्जत से खिलवाड़। ताजा मामला बिहार के अरवल जिले का है जहां अपनी मां के साथ सो रही 18 साल की लड़की को गांव के ही कुछ दबंगों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया और उसे सुनसान जगह ले जाते हुए बारी-बारी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर मामले का खुलासा होने के डर से उस की गला रेतकर हत्या कर दी और जंगल में फेंक फरार हो गए।

चाकू की नोक पर अपहरण कर किया गैंगरेप, विरोध करने पर हैवानों ने दी दर्दनाक मौत

जब सुबह गांव वालों ने लड़की की खून से लतपत लाश देखी तो मामले की जानकारी घरवालों को दी फिर मौके पर पहुंचे लड़की के परिजनों ने इस मामले में नजदीकी थाने को लिखित शिकायत देते हुए FIR दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज चुकी है और मामले की तहकीकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक लड़की अपनी मां के साथ घर में सोई हुई थी तभी पड़ोस के गांव के कुछ लड़के घर में आ धमके और चाकू निकाल लिया। जब सुबह लड़की की मां उठी तो घर में लड़की को नहीं देख काफी घबरा गई और उसे खोजने के लिए इधर-उधर भटकने लगी। जब कहीं भी लड़की का पता नहीं चला तो लड़की की मां नजदीकी थाने पहुंची और बेटी के गायब होने का मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज कराकर जैसे ही लड़की की मां घर पहुंची गांव वालों के द्वारा बताया गया कि गांव के जंगल में उसकी बेटी की लाश मिली है।

चाकू की नोक पर अपहरण कर किया गैंगरेप, विरोध करने पर हैवानों ने दी दर्दनाक मौत

फिर क्या था बेटी की मौत की खबर सुनने के बाद रोती बिलखती मां वहां पहुंची। वहीं इस बात की जानकारी पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई और घटनास्थल पर जमा हुए गांव वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना से नाराज लड़की के परिवार वाले और गांव वालों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया और रास्ता जाम कर प्रदर्शन कर रहे है। उनका कहना था कि पिछले कई महीनों में इस तरह कई लड़कियों को दरिंदों के द्वारा मौत के घाट पहुंचा दिया गया है और पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी करने में असफल दिख रही है। फिलहाल घटना से आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+