उसे डराते रहे वो डरती रही...और चलता रहा हवस का खेल

विक्की पहले से ही अपने दोस्तों के साथ तैयारी कर बैठा था। जैसे ही लड़की उसके घर पहुंची उसने दरवाजा बंद कर दिया।

पटना। हवस में अंधे एक दरिंदे की हैवानियत का कहर 20 साल की छात्रा पर ऐसा टूटा जिसे वो जिंदगी भर नहीं भुला पाएगी। हवस में अंधे दरिंदों ने तेजाब की बोतल से नहलाने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस हैवानियत का वीडियो क्लिप भी बना लिया। फिर वीडियो क्लिप के सहारे उसे ब्लैकमेल करते हुए रोजाना उसके साथ कुकर्म करने की फिराक में थे। जब हैवानियत की हद हो गई तो छात्रा ने इसका विरोध करना शुरू किया और महिला थाने में जाकर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

उसे डराते रहे वो डरती रही...और चलता रहा हवस का खेल

जानकारी के मुताबिक मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस गली का है जहां छात्रा के साथ पहले दोस्ती का हाथ बढ़ाया फिर धोखा बड़ी चालाकी से उसे ऐसा फंसाया कि वो अपनी इस गलती को कोस रही है। हैवानों की दरिंदगी की शिकार हुई छात्रा ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में कहा कि 29 अप्रैल को वो एक कार्यक्रम में गई थी। जहां उसकी मुलाकात उस युवक से हुई। लड़की ने बताया कि धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ी और मोबाइल पर बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान लड़की ने प्रखंड जाकर पहचान पत्र बनाने की बात कही जिसके बाद आरोपी विक्की ने कहा कि मैं तुम्हारा पहचान पत्र बनवा दूंगा। फिर 2 दिन बाद उसने फोन कर पहचान पत्र ले जाने के लिए उसे अपने घर बुलाया। जहां आरोपी विक्की पहले से ही अपने दोस्तों के साथ तैयारी कर बैठा था। जैसे ही लड़की उसके घर पहुंची उसने दरवाजा बंद कर तेजाब उसे तेजाब से नहलाने की धमकी दी और फिर बारी-बारी सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसे डराते रहे वो डरती रही...और चलता रहा हवस का खेल

जब इस बात का विरोध किया गया तो उसने इस बात की जानकारी फोन पर उसके पापा को देने की धमकी दी। लेकिन अब जब मामला खुला तो पूरे परिवार वाले उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने थाने पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि पीड़िता के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी इसी दौरान एक लड़का पुलिस की गिरफ्त में आया। जिससे पूछताछ कर अन्य आरोपी के पास पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+