तेज प्रताप यादव के साथ हुआ फ्रॉड, कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने की धोखाधड़ी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पार्टी के विधायक तेज प्रताप यादव के साथ धोखाधड़ी हो गया है। उन्होंने अपनी कंपनी में काम करने वाले आशीष रंजन नाम के कर्मचारी पर फ्रॉड का आरोप लगाया है। श्रीकृष्णा पुरी थाने के अध्यक्ष को पत्र लिखकर तेज प्रताप यादव ने शिकायत की है और आरोपित आशीष रंजन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

fraud with rjd supremo lalu yadav son tej pratap yadav

थानाध्यक्ष को दिये गए लिखित पत्र में तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि आपको सूचित करना है कि आशीष रंजन जिसका मोबाइल नंबर है। मेरे यहां मार्केटिंग का काम देखता है। आज यह फ्रॉड कर के बिना मेरे अनुमति के अपने अकाउंट में 71,000 रुपया मंगवा लिया। यह पैसा मेरे कंपनी एलआर राधा कृष्णा अगरबत्ती के खाते में जाना था। अत: आशीष रंजन के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

बता दें कि जुलाई महीने में तेज प्रताप यादव ने अगरबत्ती बनाने और बेचने का स्‍टार्ट-अप शुरू किया था। एल आर राधा कृष्ण अगरबत्ती नाम से कंपनी खोल कर उन्होंने अपने बिजनेस के लिए बकायदा शोरूम बनाया है। खास बात है कि यह शोरूम किसी बड़ी मार्केट प्लेस या ब‍िल्डिंग में नहीं, बल्कि पटना और दानापुर के लालू खटाल में है। लालू खटाल (तबेला) में लालू यादव की गायें और भैंस रखी जाती हैं, जिनका दूध निकाल कर बाजार से बेचा जाता है।

इसी खटाल में अगरबत्‍ती का निर्माण किया जाता है। जिसके बाद इसे शोरूम में रखा जाता है। तेज प्रताप ने अगरबत्ती की कई वेरायटी बाजार में एक साथ उतारी है। दानापुर में खोले गए एक्‍सक्‍लूसिव शोरूम में 100 से लेकर 1000 रुपये तक का पैकेट उपलब्ध है। अगरबत्ती में चंदन, चमेली, गुलाब सहित कई वेरायटी है जो लोगो को आकर्षित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+