वो बीवियों की ढूंढता था सौतन, तीन थीं और चौथी बस आने ही वाली थी...
हम सभी के साथ धोखा देकर वह फिर चौथी शादी करने के लिए जा रहा है कुछ कहिए साहब...
पटना। लड़कियों के सामने अपने आपको दौलतमंद और कंपनी का मैनेजर बताकर उससे शादी करने का प्रस्ताव रखता था, फिर शादी के लिए मोटी रकम की डिमांड करता था और शादी होने के बाद उसे प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल देता था। मामला बिहार की राजधानी पटना में सामने आया है जहां चौथी शादी करने जा रहे दूल्हे की पोल खोलने के लिए तीनों पत्नी एक साथ थाने पहुंची और अपने नटवरलाल पति की करतूत पुलिस के सामने रखी।

तीनों पत्नियों ने एक साथ कहा कि हमारे पति ने धोखे से हमारे साथ शादी कर ली और फिर हमें किराए के मकान पर रखते हुए तरह-तरह से प्रताड़ित किया। इस तरह की धोखेबाजी उसने हमारे साथ ही नहीं बल्कि हमारे दो सहेलियों के साथ भी की जो आज हमारी सौतन हैं। हम सभी के साथ धोखा देकर वह फिर चौथी शादी करने के लिए जा रहा है कुछ कहिए साहब... इस तरह की बात सुनने के बाद थाने में मौजूद सभी पुलिसवालों का सिर चकरा गया और वो नटवरलाल पति को देखने के लिए उत्सुक हो गए।
जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना के महिला थाने में 3 महिलाएं जो अपने आप को एक ही आदमी की पत्नी बता रही थी वो पहुंची और अपने पति पर चौथी शादी करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में महिला ने कहा कि लड़कियों को प्राइवेट कंपनी के अधिकारी और शानों-शौकत दिखाते हुए अपनी ओर आकर्षित करता है। फिर घरवालों से मोटी दहेज की रकम लेने के बाद शादी करता था और कुछ दिन बीत जाने के बाद
पूरे परिवार के साथ मिलकर हमारे साथ मारपीट करते हुए तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। घर वालों के विरोध के बाद घर से बाहर किराए के मकान में हमे रखा जाता था। फिर घर पर दूसरी लड़कियों को झांसा देकर शादी करता था। इस बात की जानकारी महीने पहले हमें हुई फिर हमने अपने दोनों सौतन से मुलाकात की और दोनों से बातचीत की तो पता चला कि हम तीनों की समस्या एक जैसी है।
तीनों की शादी एक ही युवक राजीव कुमार से हुई है जो जहानाबाद के काको का रहने वाला है और वर्तमान पटना के खेमनीचक में मकान बनाकर पूरे परिवार के साथ रहता है। इस बात का खुलासा तब तक नहीं होता जब तक उसकी पहली पत्नी गीता को चौथी शादी की भनक नहीं लगती। गीता को जैसे ही अपने पति की इस करतूत जानकारी हुई वह अपनी दोनो सौतन से मिलने पहुंच गई और सारी सच्चाई बताई फिर तीनों ने एक साथ मिलकर अपने नटवरलाल पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की तथा उस पर कार्रवाई की मांग की।
मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि पटना के खेमनीचक के रहने वाले राजीव कुमार पर उसके तीनों पत्नियों ने मामला दर्ज करवाया है जिसमें शादी के लिए दहेज गोरख धंधे में पति के साथ साथ साथ ससुर ननद समेत पांच लोगों को आरोपीत बनाया है। फिलहाल आरोपी राजीव कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है पर मामला दर्ज होने के बाद राजीव कुमार अपने पूरे परिवार के साथ कहीं फरार हो गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा












Click it and Unblock the Notifications