बाइक वाली कातिल हसीना की बनाने लगा ब्लू फिल्म, फिर...

प्रेमी ने अंजना को अपनी दुकान में बुलाया और संबंध बनाने से पहले कैमरा ले आया, कैमरा देखकर वो समझ गई लेकिन वो दबरदस्ती करने लगा।

पटना। पटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका एक हत्याकांड आखिर 45 दिनों के बाद सुलझ ही गया। मामले में हत्या का कारण अश्लील वीडियो बताया जा रहा है और इस हत्या के आरोप में बाइक वाली एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान ये पता चला कि युवक शमीम झारखंड की रहने वाली अंजना से प्रेम करता था। प्रेम में कई बार इन दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। फिर एक दिन धोखे से प्रेमी ने अंजना को अपनी दुकान में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए अश्लील वीडियो बनाने की जिद कर रहा था। जो अंजना को बिल्कुल पसंद नहीं था।

बाइक वाली कातिल हसीना की बनाने लगा ब्लू फिल्म, फिर...

हालांकि प्रेमी अपनी जिद पर अड़ा हुआ था जिसे देखते हुए प्रेमिका ने लोहे की रॉड से उसके सर पर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी और उसकी बाइक लेकर घटनास्थल से फरार हो गई। हालांकि गिरफ्तार की गई कातिल हसीना अंजना के कैरेक्टर पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान ये पता चला है कि अंजना अमीर लड़कों को फेसबुक के जरिए अपने प्यार के जाल में फंसाती थी और उससे पैसा ऐंठने का काम करती थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अंजना से पूछताछ करते हुए मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

जानिए बाइक वाली कातिल हसीना की लव, सेक्स और ब्लैकमेलिंग की कहानी...

जानकारी के मुताबिक डेढ़ महीने पहले पटना के रहने वाले शमीम की हत्या उसके स्टील फैक्ट्री में कर दी गई थी। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के लोगों का सहारा लिया और CCTV फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आस-पास के लोगों से पूछताछ करने के दौरान ये पता चला कि शमीम का प्रेम संबंध झारखंड की रहने वाली अंजना से चल रहा था। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए आज से साल भर पहले हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार का खेल खेला गया और अपने प्यार से मिलने के लिए शमीम रांची चला गया। जहां प्रेमिका अंजना के साथ वो 4 दिनों तक होटल में रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। रांची से पटना लौटने के बाद शमीम अंजना से पटना आने की जिद करने लगा। पैसे की लालच में अंजना पटना आई तो उसे पता चला कि उसका प्रेमी उसकी अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा है और अपनी स्टील फैक्ट्री में खुफिया कैमरे के जरिए ब्लू फिल्म बनाएगा।

बाइक वाली कातिल हसीना की बनाने लगा ब्लू फिल्म, फिर...

फिर क्या था लड़की अपने प्रेमी के खिलाफ हो गई, जबरदस्ती ब्लू फिल्म बनाने की कोशिश की जा रही थी तभी उसने बगल में रखी लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंजना मृत प्रेमी की बाइक लेकर फरार हो गई। पुलिस ने प्रेमी की बाइक और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी अंजना को रांची से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके दो साथी अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि शमीम की हत्या के बाद जांच पड़ताल कर रही पुलिस को पता चला कि हत्या के बाद से उसकी बाइक गायब है। जब CCTV फुटेज खंगाला गया तो ये पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद अस्त-व्यस्त अवस्था में एक लड़की बाइक से फरार हो रही है। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के जरिए भी ये खुलासा हुआ कि लोहे की रॉड के साथ-साथ मृत्य के गले पर लड़कियों की अंगुलियों के निशान हैं। फिर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कातिल हसीना अंजना को गिरफ्तार कर लिया।

Facebook के जरिए अमीरों से करती थी दोस्त फिर ब्लैकमेल कर लेती थी पैसा...

पटना के एसएसपी ने बताया कि लड़की का करैक्टर संदेहास्पद दिख रहा है वो Facebook के जरिए अमीर लड़कों को अपने प्रेम के जाल में फंसाती थी। फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हुए पैसा लेने का काम करती थी। यही नहीं पैसा लेने में नाकाम होने पर वो फेसबुक प्रेमी के साथ शादी भी करती थी पर शादी के कुछ दिन बाद ही प्रेमी के घर से सारे पैसे और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। शमीम भी उसकी अश्लील वीडियो बनाकर मार्केट में बेचना चाह रहा था इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। 10 दिन पहले भी उसने वैसा ही किया था, शादी का झांसा देकर लड़की एक अमीर लड़के से पैसे की डिमांड कर रही थी जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस में मामले की शिकायत होने के बाद अंजना सतर्क हो गई और प्रेमी से बातचीत करना बंद कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+