बिहार में 4 मौतों की वजह शराब!, बैन होने के बावजूद खरीद-फरोख्त

मृतकों के परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चारों लोगों ने छुपकर गांव में ही शराब पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और अस्पताल में बारी-बारी चारों की मौत हो गई।

पटना। बिहार में शराबबंदी अभियान लागू होने के बाद भी चोरी-छुपे शराब का धंधा चल रहा है हालांकि शराब धंधेबाज को बेनकाब करने के लिए पुलिस छापेमारी की बात करती है। एक मामले में कुछ दिन पहले जहरीली शराब पीने से कुछ लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी तरह एक बार फिर बिहार के वैशाली जिले में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इन लोगों ने जहरीली शराब पी थी जिसके कारण इनके हालात खराब हो गए थे। फिर इन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई।

Four People dead by liquor in bihar

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के वैशाली जिले के बरांटी सहायक थाना क्षेत्र के बसौली गांव का है, जहां के रहने वाले चार लोगों ने कल शाम शराब पी थी। जिसके बाद उनकी हालत खराब होने लगी और उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इनकी मौत के बाद गांव वालों ने ये आरोप लगाया कि चोरी-छुपे जहरीली शराब पीने के कारण इनकी मौत हुई है तो पुलिस का कहना है कि मृतक दमा के मरीज थे और बीमार चल रहे थे, इसी कारण इनकी मौत हुई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने ये जानकारी दी लेकिन पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, उसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि इन सभी लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई है या बीमारी के कारण। दूसरी तरफ मृतकों के परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चारों लोगों ने छुपकर गांव में ही शराब पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था तभी बारी बारी से सभी की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+