एक महिला के चार पतियों की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई!

नवादा के नारदीगंंज इलाके के थाने में एक अनोखा मामला पहुंचा। दो लोग एक महिला के पति होने का दावा ठोक रहे थे। लेकिन महिला ने खुलासा किया कि उसके चार पति हैं।

पटना। बिहार में नवादा के एक थाने में महिला के चार पति होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया। राजगीर जाने के रास्ते में एक महिला के पति होने का दावा कर रहे दो लोगों के विवाद की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला सहित तीनों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पतियों को लॉकअप में बंद कर दिया। महिला से पूछताछ में पता चला कि ये दोनों तो उसके पति हैं ही, साथ ही उसके दो और पति हैं।

एक महिला के चार पतियों की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई!

बिहार के नवादा जिले की रहने वाली पूजा की शादी नौ वर्ष पहले परिवार वालों की मर्जी से जिले के ही गोविंदपुर के जेपीनगर निवासी सत्येन्द्र राजवंशी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की गई थी। शादी के कुछ दिनो तक इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन लड़का को मंदबुद्धि बताते हुए पूजा ने उसे छोड़ कर मायके चली गई।

पूजा के द्वारा पहले पति पर लगाए गए आरोप को देखते हुए उसके घर वाले ने उसकी दूसरी शादी जिले के ही अकबरपुर के दरियापुर गांव निवासी दीपू कुमार से करा दी। शादी के बाद पूजा और दीपू मे अक्सर विवाद होते रहता था। फिर एक दिन वह दीपू को छोड़ पहले से शादीशुदा और दो बच्चों के बाप वीरू यादव के साथ भाग गई जो हिसुआ के खानपुर का रहने वाला था।

पूजा के घर से भागने के बाद उसके ससुराल वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फिर एक दिन वह तीसरे पति वीरू के साथ मायके पहुंची जहां उसने नई शादी की बात बताई। शादी के बाद जब वह वीरू के घर जाकर रहने लगी तो उसकी पहली पत्नी और पूजा के बीच विवाद होने लगा।

इसके बाद उसने वीरू को छोड़ चौथे प्रेमी राजेश राजवंशी के साथ शादी कर ली जो नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना के दानापुर का रहने वाला था। पर वीरू को इस बात की जानकारी नहीं थी। उसे लग रहा था कि आपसी मनमुटाव के कारण वह अपने मायके चली गई है। इसी बीच वह अपने चौथे प्रेमी के साथ घूमने के लिए राजगीर जा रही थी तभी उसके तीसरे पति वीरू उसके सामने आ गया।

फिर क्या था वीरू और राजेश दोनों पूजा को अपनी पत्नी कह रहा था। देखते ही देखते दोनों में मारपीट की स्थिति उत्पन्न होने लगी। रास्ते पर हंगामा की सूचना जब नारदीगंज पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने वीरू, राजेश और पूजा तीनों को गिरफ्तार करते हुए थाने ले गई। वहां पूछताछ के दौरान महिला के चार पतियों के बारे में पता चला।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि किसी के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं की गई थी। इसी की वजह से कानूनी कार्रवाई नहीं की गई महिला अपनी चौथे पति राजेश के साथ घर बसाना चाहती थी, इसलिए उसे उसी के साथ जाने दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+