RJD पर पूर्व सांसद की पत्नी की प्रतिक्रिया नहीं, क्या हिना शहाब लाएंगी तेजस्वी के लिए सियासी तूफान
RJD leader Tejashwi Yadav News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में 'जनविश्वास यात्रा' के ज़रिए जनता से मुखातिब हो रहे हैं।
गुरुवार को तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा बिहार के सीवान ज़िला पहुंची थी। तेजस्वी यादव के मंच पर हिना शहाब मौजूद नहीं थी। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का गढ़ सीवान में राजद के दिग्गज नेता की पत्नी हिना शहाब का तेजस्वी के कार्यक्रम से नदारद रहना बड़ा सियासी खेला की ओर इशारा कर रहा है।

राजद और शहाब परिवार के बीच दिन पर दिन दूरियां बढ़ती जा रही हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो चुकी है आगामी लोकसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव राजद को हिना शहाब को नज़र अंदाज़ करने का हरजाना भुगतना पड़ सकता है।
हिना शहाब के समर्थकों के साथ-साथ राजद समर्थकों में भी इस बात की नारज़गी है कि हिना शहाब से तेजस्वी दूरी क्यों बना रहे हैं। तेजस्वी यादव के सभा में शामिल नहीं होने पर हिना शहाब ने कहा कि घर के काम में व्यस्त होने की वजह से नहीं जा सके।
हर जगह हर इंसान का पहुंचना ज़रूरी नहीं है, यह उनका (तेजस्वी) का अपना एक कार्यक्रम था। ग़ौरतलब है कि गुरुवार को सीवान के जमालहाता में हिना शहाब का भी प्रोग्राम था। चुनाव लड़ने को लेकर हिना शहाब ने कहा कि लगातार 3 बार से मैं जनता के बीच चुनावी मैदान में हूं।
मैं, मेरा बेटा या फिर साथ के लोग में से कोई भी चुनाव लड़े। सब एक ही तो हैं। जब नॉमिनेशन करेंगे तो आप लोगों को चुनाव चिन्ह के बारे में भी पता चल ही जाएगा। जनता के हितों के लिए हम शुरू से काम करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
पूर्व सांसद स्व. शहाबुद्दीन की पत्नी ने कहा कि मौजूदा वक्त में जो सरकार है, वह कभी राजद के साथ सत्ता में थी। अब भाजपा के साथ सरकार में है। सरकार अपनी तरह से काम कर रही है। हम कोई बड़े ओहदे पर नहीं है, जो कामों में खूबियां और खामी निकालें। सभी अपने-अपने तरीक़े सत्ता चला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications