सुशील मोदी ने RJD के विवाद पर जगदानंद सिंह को घेरा, कहा- इस उम्र में अभी और गत होना बाकी है?
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में प्रदेश अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप के बीच विवाद अभी भी जारी है, जो अब सार्वजनिक हो चुका है। दोनों नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। इसी बीच विरोधी दलों के नेताओं ने भी इस मुद्दे पर राजद को घेरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जगदानंद सिंह पर तंज कसा है।

जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने ट्वीट किया और सवाल पूछा कि जगदा बाबू पूछ रहे हैं कौन है तेज प्रताप? आप नहीं पहचानते लालू के बेटे को? इतनी जल्दी भूल गए गाली देने वाले को? भूल जाना ही अच्छा है? इस उम्र में अभी और गत होना बाकी है?'
बता दें कि तेज प्रताप ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने ठान लिया है कि आरजेडी में उनकी पहचान पूछने वाले जगदानंद सिंह पर कार्रवाई कराए बिना वो अब शांत नहीं बैठेंगे।
इसके अलावा तेज प्रताप ने न्यूज18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में यह ऐलान भी कर दिया कि वो डंके की चोट पर शुक्रवार को आरजेडी दफ्तर भी पहुंचेंगे और जरूरत पड़ी तो लोगों को अपनी पहचान भी बता देंगे कि वो लालू यादव की संतान हैं, जो किसी से नहीं डरते।
Recommended Video
बता दें कि तेज प्रताप यादव ने ने अपनी हत्या की आशंका भी जताई है। बीते बुधवार की रात को एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की हैसियत है तो वह उन पर कार्रवाई करें? तेज प्रताप ने आशंका जताई है कि जिस तरह से कार्रवाई हो रही है उस तरह से पार्टी के भीतर उनके विरोधी उनकी हत्या करा सकते हैं।
राष्ट्रीय जनता दल में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में तेज प्रताप ने ट्वीट कर जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव के सलाहकार पर जमकर भड़ास निकाली है। ट्वीट कर तेज प्रताप यादव ने लिखा कि तेजप्रताप यादव लालू प्रसाद यादव का योद्धा है और लालुवाद के विचारों के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। जगदानंद सिंह नागपुरिया पार्टी के स्लीपर सेल हैं।












Click it and Unblock the Notifications