सुशील कुमार मोदी को विधान परिषद में मिली अहम जिम्मेदारी, आचार समिति के बनाए गए अध्यक्ष

पटना। एनडीए सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर सुशील मोदी के शामिल नहीं होने पर हर किसी ने इस बात का कयास लगाया था कि उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी जाएगी। सुशील मोदी के साथ-साथ पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा को अलग-अलग समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को आचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री संजय झा को याचिका समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Recommended Video

    Sushil Kumar Modi को मिली नई जिम्मेदारी, विधान परिषद में बने इस समिति के अध्यक्ष | वनइंडिया हिंदी
    former deputy cm sushil kumar modi get new responsibility

    बता दें कि विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि आचार समिति का यह काम होता है कि विधान सभा सत्र के दौरान विधानमंडल के किसी सदस्य या अधिकारियों के खिलाफ भी काम में किसी तरह की लापरवाही या व्यवहार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करनी होती है।

    सुशील कुमार मोदी ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की। बता दें कि जिस वक्त जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री थे तो उस वक्त नीतीश कुमार को आचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पूर्व विधान परिषद के पूर्व वरिष्ठ सदस्य रामबचन राय, पूर्व शिक्षा मंत्री पीके शाही भी आचार समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

    अवधेश नारायण सिंह के इस पहल से दोनों वरिष्ठ नेताओं को विधान भवन में अस्थाई रूप से बैठने का ठिकाना मिल गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+