पूर्व कांग्रेस MLA ऋषि मिश्रा RJD में हुए शामिल, दादा के 100वीं जयंती पर छोड़ी थी कांग्रेस
पटना, 27 फरवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ललित नारायण मिश्रा के पोते एवं पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस का साथ छोड़ औज राजद का हाथ थाम लिया। ऋषि मिश्रा ने इस महीने की शुरूआत में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद ये माना जा रहा था कि, ऋषि मिश्रा राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो सकते हैं। राजद के दामन थामते ही ऋषि मिश्रा ने कहा कि वे बेरोजगारी के मुद्दे पर बिहार की नौजवानों की लड़ाई लड़ेंगे।

ऋषि मिश्रा के राजद में शामिल होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि, कांग्रेस के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा आज हमारी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पूरे बिहार में पार्टी मजबूत होगी। खुशी की बात है कि बिहार का विकास चाहने वाले हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यहां सबको मान और सम्मान जनक भागीदारी का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता मे विश्वास रखने वाले लोग एक जुट हो कर देश से नफरत करने वाली शक्तियों के नापाक इरादों को कामयाब नहीं होने देंगे।
ऋषि मिश्रा ने अपने दादा ललित नारायण मिश्रा की 100 वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। ऋषि मिश्रा के पार्टी में शामिल होने पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि मिश्र के पार्टी में शामिल होने से मिथिलांचल में मजबूती मिलेगी। वहीं राजद के दामन थामते ही ऋषि मिश्रा ने कहा कि वे बेरोजगारी के मुद्दे पर बिहार की नौजवानों की लड़ाई लड़ेंगे।
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश पर शराबबंदी का जुनून सवार है। 16 वर्षों के दौरान सीएम को किसी कानून को लेकर इतना गंभीर नहीं देखा। समाज सुधार अभियान पर कटाक्ष करते हुए शिवानंद ने कहा कि एक तरफ नीतीश मान रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य के दर्ज की जरूरत है, दूसरी तरफ इस अभियान में गरीब जनता का पैसा फूंका जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications