पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा- BJP और JDU के अनैतिक गठबंधन ने बिहार को वर्चस्व की जंग में झोंक दिया है

Rabri Devi statement on bjp jdu alliance पटना। बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ( former CM Rabri Devi ) का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर नए साल के साथ-साथ अपने जन्मदिन की भी खुशी मना रही हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें बधाई दी। सभी को नए साल की शुभकामना देते हुए पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला।

Former cm rabri devi statement on bjp jdu alliance

उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू के अनैतिक गठबंधन ( BJP JDU Alliance ) ने बिहार को वर्चस्व की जंग में झोंक दिया है। मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जूनियर डॉक्टर हड़ताल ( Junior Doctor Strike ) पर हैं, मरीज परेशान हैं। सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) पर हमलावर होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कल एक ट्वीट में उन्हें 40 सीटों वाले अनुकंपाई मुख्यमंत्री की संज्ञा दे दी थी। आज उन्होंने कहा कि सीएम घूमने-फिरने में मस्त हैं।

वहीं भाजपा पर सत्ता के लिए कुछ भी कर गुजरने का आरोप लगाते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में जैसे जदयू विधायकों को तोड़ा गया। वैसा ही कुछ बिहार में भी हो सकता है। वहीं जब पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार को दोबारा विपक्ष के महागठबंधन में शामिल किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पार्टी नेता इस पर विचार-विमर्श कर फैसला लेंगे। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। साल के पहले दिन कुछ अप्रिय नहीं बोलना चाहती लेकिन प्रदेश के हालात ठीक नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+