बोलीं राबड़ी देवी- 'नीतीश ने बड़े भाई की पीठ में छुरा भोंका'

पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड की ओर से महागठबंधन तोड़ दिए जाने पर अब राष्ट्रीय जनता दल की नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा है कि लालू ने नीतीश को छोटा भाई और नीतीश लालू को बड़ा भाई माना था। लालू ने नीतीश को सरकार चलाने की पूरी छूट दे रखी थी। अंग्रेजी समाचार चैनल इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि 'नीतीश जी, लालू जी को बड़ा भाई मानते थे। उन्हें सरकार चलाने की पूरी छूट दी। तेजस्वी, नीतीश जी, लालू जी को आमने सामने खड़ा कर के बात कराइए।' राबड़ी ने कहा कि 'ना हमारा स्पीकर, ना सीएम। नीतीश जी ने बिहार की जनता और बड़े भाई की पीठ में छुरा भोंका है।'

1 साल से चल रही थी तैयारी

1 साल से चल रही थी तैयारी

राबड़ी ने कहा कि उनके परिवार के खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं वो भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर बनाए गए जिनकी तैयारी बीते एक साल से चल रही थी। राबड़ी ने कहा कि दिन में हमसे बात करते थे, रात में भाजपा से। सब पता है। दिल्ली आना जाना लग रहता था, हम लोगों को सब पता है।

मर्डर केस है तो क्यों है सीएम?

मर्डर केस है तो क्यों है सीएम?

राबड़ी ने भी नीतीश के 26 साल पुराने हत्या के मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन पर कई दफाओं में मामला दर्ज है। मर्डर केस है... तो सीएम क्यों हैं? इस्तीफा दें। हम असेंबली में इसकी मांग करेंगे। राबड़ी ने कहा कि लालू जी सही कहते हैं कि नीतीश के पेट में दांत हैं।

नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार भिखमंगा है?

नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार भिखमंगा है?

राबड़ी ने दावा किया कि उन्होंने गठबंधन नहीं किया बल्कि नीतीश गिड़गिड़ाते हुए आए। पै पर पड़ गए तो गठबंधन बना। अब कभी महागठबंधन नहीं होगा। नीतीश कुमार से कोई हाथ नहीं मिलाएगा। राबड़ी ने यह भी कहा कि 'जो आरोप परिवार पर लगाया गया कि घर खरीदा है, तो नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी, नरेंद्र मोदी बिना घर के हैं क्या? भिखमंगा हैं, रोड पर भीख मांग रहा हैं, कटोरा लेकर?'

जनता के लिए संघर्ष करेंगे

जनता के लिए संघर्ष करेंगे

राबड़ी ने कहा कि वो भी अपने धन संपत्ति जांच कराएं। हमारा भी जांच हो। लालू यादव और तेजस्वी को करियर खत्म करने के लिए यह सब हो रहा है लेकिन हम बिहार की जनता के लिए संघर्ष करेंगे। राबड़ी ने कहा नरेंद्र मोदी बिना परिवार के हैं, नीतीश कुमार बिना परिवार के हैं, वो क्या दया-माया जानेंगे... वो लोग अपने परिवार का ध्यान रखा क्या.. अपने औरत लोग को इज्जत दिए क्या?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+