Indo-Nepal Border की तरफ़ से अवैध प्रवेश कर रहे विदेशी नागरिक, जानिए क्या है पूरा मामला?
Indo Nepal Border News: बिहार के कई ज़िले हैं, जो कि नेपाल बॉर्डर के क़रीब हैं। वहीं नेपाल खुला बॉर्डर होने की वजह से अवैध तरीक़े से विदेशी नागरिक इंडिया (बिहार) में घुस जाते हैं। ताज़ा मामला बिहार के सीतामढ़ी ज़िले का है, जहां Indo Nepal Border पर विदेश नागरिक को SSB ने गश्त के दौरान पकड़ा। गुरुवार को पकड़ाए विदेश नागरिक के पास से सूडान का पास्पोर्ट, USA का दस्तावेज़ और एक मोबाइल भी बरामद हुआ।
विदेशी नागरिक की पहचान नासिर बुराई मूसा अब्बास पिता नाम स्वर्गीय बुराई के तौर पर हुई है। वह सूडान के खेतराम प्रदेश के बहरी ज़िला का निवासी है। SSB जवानों की मानें तो उसके बात करने के अंदाज़ से लगता है कि वह किसी और देश का रहने वाला, लेकिन उसके पास सूडान के दस्तावेज़ हैं।

विदेशी नागरिक से तफ्तीश करने पर वह सूडान का ज़िक्र कर रहा है। वहीं इंडिया आने का उसके पास कोई दस्तावेज़ भी नहीं है। SSB और सीतामढ़ी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक विदेशी नागरिक की पत्नी नेपाल में पुलिस मे पकड़ रखा है। सर्लाही जिला स्थित त्रिभुवन में नगर प्रहरी में उससे पूछताछ हो रही है।
पुलिस की पूछताछ में अभी तक कोई ख़ास जानकारी नहीं मिल पाई है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी सीतामढ़ी जिले पास, भिठ्ठामोड़ और सोनबरसा बॉर्डर पर पाकिस्तान, चीन, नाइजेरिया और उज्बेकिस्तान सहित कई अन्य देशों के नागरिक अवैध दस्तावेज़ के साथ भारत में प्रवेश करने के दौरान पकड़े जा चुके हैं।
एसएसबी कंपनी कमांडेंट हिमांशु राठौर ने की मानें तो अभी तक की पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। वहीं दूसरी खबर मधुबनी जिला के इंडो-नोपला बॉर्डर की है, जहां SSB ने एक विदेशी महिला को पकड़ा है। उज्बेकिस्तान निवासी मुखब्बत मुरोडोवा के रूप विदेशी महिला की पहचान हुई है।
मुख्य आरक्षी अमर सिंह और SSB जवानों की टीम पिपरौन कस्टम चेक पोस्ट पर थे। इसी दौरान विदेशी महिला इंडिया से नेपाल की तरफ जाती दिखी। शक के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। जिसके बाद महिला ने पासपोर्ट दिखाया, वहीं उसके मोबाइल में दूसरे पासपोर्ट की तस्वीर दिखी।
दोनों पासपोर्ट में नाम एक ही था, लेकिन नंबर और वैलिडिटि अलग-अलग थी। वहीं महिला के पास वीज़ा भी नहीं था। गोविंद सिंह भंडारी (कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर) की मानें तो उसके पास से दो अलग-अलग पासपोर्ट मिले हैं। उसे पुलिस हिरासत में भेजकर मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications