दरवाजे पर लिखा फैमिली डेरा, अंदर सेक्स का धंधा, बगल में थाना

गया। बिहार के गया में कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसमें आलीशान मकान में छापेमारी के दौरान 27 लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में लिप्त पाया गया। उन्हें हिरासत में लिया गया है।

कोतवाली से 200 मीटर की दूरी पर चल रहा था धंधा

कोतवाली से 200 मीटर की दूरी पर चल रहा था धंधा

यह धंधा कोतवाली थाना क्षेत्र से लगभग 200 मीटर की दूरी पर आलीशान मकान में गुपचुप तरीके से किया जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली तथा कई थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की गई और जिस्मफरोशी के छह अड्डे से पुलिस 27 लड़कियों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी में मानव व्यापार निरोधक इकाई के पदाधिकारी भी शामिल थे।

मकान में आने-जाने वाले करते थे अश्लील हरकतें

मकान में आने-जाने वाले करते थे अश्लील हरकतें

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र मे चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश आलीशान मकान से किया गया जिसके बाहर बड़े शब्दों में एक बोर्ड लिखा हुआ था कि यहां फैमिली रहती है पर यहां आने-जाने वाले लोगों की अश्लील हरकतों से आसपास के लोग परेशान रहते थे।

एनजीओ ने उठाया इसके खिलाफ कदम

एनजीओ ने उठाया इसके खिलाफ कदम

इसी को लेकर एक समाज सेवी संस्था 'एक किरण आरोह' ने जिले के एसपी और डीएम को लिखित शिकायत दी तथा संस्था की अध्यक्ष रितु प्रिया ने कहा कि यहां अश्लीलता का खेल खेला जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है वह भी वैसे जगह पर जहां से थाना 200 मीटर की दूरी पर है।

पुलिस टीम ने की छापेमारी

पुलिस टीम ने की छापेमारी

मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई करने के लिए एक टीम बनाई गई और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सतीश कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी करने के लिए पुलिस जैसे ही वहां पहुंची, वहां का नजारा देख चौंक गई क्योंकि खुलेआम लड़कियां, लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। जैसे ही सभी की नजर पुलिस पर पड़ी वहां अफरातफरी मच गई।

पुलिस हिरासत में 27 लड़कियां, 3 युवक

पुलिस हिरासत में 27 लड़कियां, 3 युवक

फिर पुलिस के द्वारा वहां से 27 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही तीन युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है। वहीं छापेमारी के दौरान सेक्स वर्धक दवा तथा कई पॉकेट कंडोम बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

लड़कियों को भेजा गया नारी निकेतन

लड़कियों को भेजा गया नारी निकेतन

हिरासत में ली गई लड़कियों को एक-एक कर लगभग 5 घंटे तक चली छापेमारी में छह अन्य ठिकानों से बरामद किया गया है। छापेमारी के बाद सभी मकानों को सील कर दिया गया है और लड़कियों को नारी निकेतन भेजते हुए पुलिस, धंधे की संचालिका और तीन युवक को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+