Bihar First Expressway: बिहार को जल्द ही मिलने वाली है एक्सप्रेसवे की सौगात, जानिए क्या है प्लान ?
Bihar First Expressway:एनएच- 119डी बिहार का पहला एक्सप्रेसवे नेशनल हाईवे-19 स्थित औरंगाबाद जिले से होकर गुज़रेगा। आमस से शुरू होकर यह एक्स्पेसवे नवादा गांव (दरभंगा) नेशनल हाईवे-27 तक जाएगा। आपको बता दें कि इस...
Bihar First Expressway: देश के विभिन्न राज्यों में एक्सप्रेसवे का मिर्माण हो चुका है, वहीं कुछ प्रदेशों में एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य जारी है। लेकिन बिहार में एक भी एक्सप्रेसवे नहीं है। हालांकि अब बिहार राज्य को समर्पित एक एक्सप्रेसवे निर्माण जल्द ही किया जाने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक आमस (औरंगाबाद)- दरभंगा एक्सप्रेसवे की सौगात जल्द ही मिलने वाली है। 189 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की आधारशिला केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रखने वाले हैं।

संत समागम में शिरकत करने पहुंच रहे हैं नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 14 नवंबर को बिहार के बक्सर जिले में आयोजित संत समागम में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में वह एक्सप्रेस-वे परियोजना की आधारशिला रखने वाले हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री एक्स्प्रेसनवे की आधारशिला रखने के साथ ही 3 अन्य परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत करबी 2 हज़ार 300 करोड़ रुपये की है।

सिर्फ 4 घंटे में पूरा कर सकेंगे उत्तर से दक्षिण बिहार का सफर
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की परियोजना का चार फेज़ में निर्माण किया जाएगा। एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए तीन कंस्ट्रक्शन कंपनियों को एनएचएआई की तरफ़ से निविदा आवंटित की गई है। 6000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस परियोजना को पूरा होना का लक्ष्य 2024 तक रखा गया है। जानकारों की मानें तो एक्सप्रेसवे का निर्माण होने के बाद उत्तर से दक्षिण बिहार का सफर सिर्फ 4 घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा। आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे एनएच- 119डी के तौर पर एनएचएआई ने अधिसूचित किया है।

प्रदेश के 7 जिलों की रहेगी एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी
एनएच- 119डी बिहार का पहला एक्सप्रेसवे नेशनल हाईवे-19 स्थित औरंगाबाद जिले से होकर गुज़रेगा। आमस से शुरू होकर यह एक्स्पेसवे नवादा गांव (दरभंगा) नेशनल हाईवे-27 तक जाएगा। आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे से प्रदेश के सात जिलों की कनेक्टिविटी रहेगी। जिसमें औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, दरभंगा, पटना, वैशाली और समस्तीपुर जिले शामिल हैं। एक्सप्रेसवे परियोजना के मद्देनज़र भूमि अधिग्रहण का काम पूरा होनी की कगार पर है। आपको बता दें कि इस परियोजना का निर्माण कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bihar Tourism: प्रदेश में बढ़ रही पर्यटकों की तादाद, राज्य सरकार बढ़ाने जा रही है ये सुविधाएं












Click it and Unblock the Notifications