बिहार: खनन माफियों और पुलिस के बीच हुई जमकर फायरिंग, एक गिरफ्तार

पटना। बिहार के पटना से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस और खनन माफियाओं के बीच जमकर फायरिंग हुई है। हालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि खनन माफिया मौके से भागने में सफल हो गए।

firing between police and sand mafia in patna

जानकारी के अनुसार, बिहटा थाना क्षेत्र में पड़ने वाली सोन नदी में पुलिस को काफी समय से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को सोन नदी पर खनन कर रहे माफियाओं के ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस को अपनी तरफ आता देखकर खनन माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

firing between police and sand mafia in patna

पुलिस ने कई राउड फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि खनन माफिया मौके से भागने में कामियाब रहे। बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने नाव जब्त कर ली है। बिहटा पुलिस के थानेदार रणजीत कुमार की माने तो जल्दी ही खनन माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

firing between police and sand mafia in patna
firing between police and sand mafia in patna

ये भी पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक में सेना हथियारों के साथ तेंदुए का मल-मूत्र भी ले गई थी बॉर्डर पार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+