पटना में कई राउंड फायरिंग, 1 की मौत, 3 घायल, जलाया घर और मैरिज हॉल
पटना के एक ग्रामीण इलाके में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए फायरिंग में 1 की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Fire in Patana Marriage Hall: पटना जिले में रविवार दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। इस दौरान उग्र हुए लोगों ने घर और मैरिज लॉन में आग लगा दी। मामले में पटना पुलिस की ओर दी गई जानकारी में कहा गया कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला पटना के नदी थाना क्षेत्र स्थित जेठूली गांव का है। जहां पार्किंग विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान करीब 50 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें कुल चार लोगों गोली लगी। घायलों में एक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति को स्थिति को देखते हुए जेठूली गांव बड़ी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ के जवानों की तैनाती गई है। मौके पर स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन की गाड़ियां भी बुलाई गईं। आक्रोशित लोगों ने मैरिज हाल और घर को आग के हवाले कर दिया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल विभाग की कई टीमें मशक्कत कर रही हैं। इस आग से भारी नुकसान बताया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पटना ने बताया कि घटना में एक की मौत हो चुकी। बाकी तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसएसपी ने कहा कि मौके पर स्थिति नियंत्रण में है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications