स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, धू-धूकर जलने लगी बोगी
कटिहार। बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन अचानक धू-धू कर जलने लगी। ट्रेन स्टेशन के यार्ड में खड़ी थी कि अचानक ट्रेन के जनरल कोच से आग की लपटें उठने लगी। स्टेशन के यार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस जो कटिहार से अमृतसर जाती है,उसमें ये हादसा हो गया।

ट्रेन के जनरल कोच में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। जब तक रेलकर्मी वहां पहुंचते और कोई कुछ कर पाते तब तक पूरी बोगी जलकर खाक हो गई। शुरुआतीजानकारी के मुताबिक ट्रेन के जनरल कोच में शार्ट सर्किट हुई और इसी वजह से बोगी में आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरी ट्रेन इस आग के चपेट में आ गई।
रेलकर्मियों को जैसी ही आग का पता चला, फौरन फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना द गई। ट्रेन की बाकी बोगियों को फौरन उससे आग लगी बोगी से काटकर अलगकर दिया गया। जब तक ये सब हो पाता, जनरल कोच की पूरी बोगी जलकर खाक हो गई। डीआरएम डीएल मीणा ने आम्रपाली एक्सप्रेस में आग लगने से इंकार करते हुए कहा कि आग अतिरिक्त कोच में लगी। वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाने की बात कही गई है।












Click it and Unblock the Notifications