कटिहार स्टेशन पर लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर, रेल सेवा बाधित
आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक जेसीबी ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई।
पटना। बिहार के कटिहार स्टेशन पर आर्मी की जेसीबी में आग लग जाने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक जेसीबी ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

जेसीबी चालक की हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर जेसीबी की सफाई के दौरान यह बिजली के तार की चपेट में आ गया जिस वजह से देखते ही देखते पूरा इंजन धू-धूकर जलने लगा। जब तक लोग कुछ समझते तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इस आग में जेसीबी चालक को भागने तक का मौका नहीं मिला। जब तक वह दरवाजा खोलकर नीचे उतरता तब तक आग उसे अपनी लपेटे में ले चुकी थी। जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।

आग पर पाया काबू
जैसे ही इस दर्दनाक घटना की जानकारी रेलवे अधिकारी को हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी। रेलवे अधिकारियों के द्वारा इस आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

रेल परिचालन में आई बाधा
इस घटना के कारण कटिहार बरौनी और कटिहार एनजेपी रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया। रेल परिचालन बाधित होने के कारण स्टेशन परिसर पर काफी भीड़ हो गई और लोग इस दर्दनाक घटना की चर्चा करते नजर आए। मौके पर रेलवे के कई वरीय अधिकारी पहुंचकर आग लगने के कारण की जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications