जानिए LJP सांसद प्रिंस राज पर रेप के आरोप की पूरी कहानी, महिला ने किये थे अहम खुलासे

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस ने सांसद प्रिंस राज के खिलाफ संगीन आपराधिक मामला दर्ज किया है। दरअसल, एक महिला ने तीन महीने पहले प्रिंस राज के खिलाफ रेप, आपराधिक साजिश रचने और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

Recommended Video

    LJP MP Prince Raj के खिलाफ रेप मामले में FIR, Chirag Paswan का भी जिक्र | वनइंडिया हिंदी
    कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई FIR

    कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई FIR

    इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्राथमिकी में लोजपा सांसद चिराग पासवान का भी नाम आया है। महिला का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद अपने चचेरे भाई प्रिंस राज के खिलाफ कार्रवाई में पासवान ने देरी की। दिल्ली की एक अदालत के निर्देश पर पुलिस ने 9 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की। दिवंगत सांसद रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज उन 5 सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने चिराग पासवान के नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में बगावत की थी।

    प्रिंस राज ने आरोपों का किया था खंडन

    प्रिंस राज ने आरोपों का किया था खंडन

    बता दें कि बीते 10 फरवरी को सांसद प्रिंस राज ने शिकायक करते वाली महिला के खिलाफ एक्सटॉर्शन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि एक महिला ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं। हमने 10 फरवरी को ही शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस के सामने सभी सबूत पेश किये थे। लोजपा सांसद प्रिंस ने 17 जून को ट्वीट करके महिला के आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि शिकायतकर्ता महिला के सभी आरोप मनगढंत और उनके प्रोफेशनल करियर के खिलाफ आपराधिक साजिश का हिस्सा हैं।

    महिला ने प्रेस वार्ता कर बताई थी कहानी

    महिला ने प्रेस वार्ता कर बताई थी कहानी

    शिकायतकर्ता की तरफ से पेश एडवोकेट सुदेश कुमारी जेठवा ने बताया कि हमने दिल्ली पुलिस में बीते मई में शिकायत दर्ज कराई थी और जुलाई में दिल्ली कोर्ट के समक्ष अर्जी दायर की थी। कोर्ट ने सांसद प्रिंस राज एवं उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिए। लोजपा की पूर्व पदाधिकारी रही महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह प्रिंस से पहली बार पार्टी ऑफिस में मिली थी और उसके बाद से लगातार सम्पर्क में थी। एक दिन जब प्रिंस ने उन्हें एक ग्लास पानी दिया तो उसे पीकर वह शिकायतकर्ता अचेत हो गई। इसके बाद उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और वीडियो बना लिया।

    प्रेस वार्ता में कहा था- प्रिंस राज मेरे लिए कोई एमपी नहीं था

    प्रेस वार्ता में कहा था- प्रिंस राज मेरे लिए कोई एमपी नहीं था

    यूट्यूब के एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्‍यू में ने कहा प्रिंस राज मेरे लिए कोई एमपी नहीं था वह मेरे लिए एक सामान्‍य इंसान था। वो मेरे घर आकर घंटो रोया करता था। मेरे घर में मैगी बनाता था बरतन भी साफ कर देता था। इसके अलावा महिला ने कहा था कि चिराग पासवान ने अपने पारिवारिक झगड़े में मुझे बदनाम किया।

    किए थे कई अहम खुलासे

    किए थे कई अहम खुलासे

    मेरे और प्रिंस के रिलेशन के बारे में उसके पूरे परिवार को पता था उसके जीजा हीरा झा, चिराग पासवान के लेकर बड़े भाई कृष राज उनको भी सब कुछ पता है। हीरा झा ने मुझे सुलह करने की बात कही तो मैंने कहा आप कौन हैं? महिला ने दावा किया था कि पशुपति को भी जानकारी थी। साथ ही कहा था कि मैं खुले मंच पर मैं बहस के लिए तैयार हूं। सब मुझसे ही सवाल कर रहे हैं प्रिंस राज और उसके परिवार से क्यों नहीं सवाल किए जा रहे हैं।

    प्रिंस राज ने कबूल किया था कि उन्होंने शारीरिक संबंध बनाएं

    प्रिंस राज ने कबूल किया था कि उन्होंने शारीरिक संबंध बनाएं

    प्रिंस राज ने जो एफआईआर दर्ज करवाई है उसमें बताया है कि साल 2019 में युवती से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद जून 2020 आते-आते दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और साल 2020 के 18 जून को युवती ने उन्हें गाजियाबाद स्थित अपने घर पर बुलाया, जहां दोनों के बीच संबंध बने। हालांकि, लड़की का आरोप है कि प्रिंस उसके साथ मर्जी के बिना ही संबंध बनाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+