सड़क पर लावारिस भ्रूण को नोचकर खाते दिखे कुत्ते, मानवता हुई शर्मसार
जब सुबह लोगों की नजर उस पर गई तो वहां का नजारा दिल दहलाने वाला था क्योंकि बीच सड़क पर नवजात बच्चे का शव बिखरा पड़ा था। जिसे नजदीकी पुलिस और सफाई कर्मी की मदद से उठा कर दूसरे जगह रखा गया।
पटना। एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बिहार के गोपालगंज जिले में देखने को मिली है जहां एक कलयुगी मां ने अपने जिगर के टुकड़े को जन्म लेने से पहले ही सड़कों पर फेंकवा दिया। लावारिस हालत में 3 महीने के नवजात भ्रूण को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया और उसे नोच-नोचकर खाने लगे। जब सुबह लोगों की नजर नवजात भ्रूण के शव पर गई तो आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए और तरह-तरह की बातें करने लगे।

देखते ही देखते उस जगह पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात भ्रूण का शव कब्जे में लिया और बेरहम मां के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि ममता को शर्मसार करने वाला ये मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है जहां मीरगंज के हथुआ मोड़ के पास किसी ने कचरे के ढेर में 3 महीने के भ्रूण को फेंका हुआ था। जिसे आवारा कुत्ते अपना शिकार बना रहे थे।
जब सुबह लोगों की नजर उस पर गई तो वहां का नजारा दिल दहलाने वाला था क्योंकि बीच सड़क पर नवजात बच्चे का शव बिखरा पड़ा था। जिसे नजदीकी पुलिस और सफाई कर्मी की मदद से उठा कर दूसरे जगह रखा गया। वहीं इस मामले में गांव के ही रहने वाले मुरलीधर का कहना है कि यहां बच्चे का भ्रूण मिलने का कोई पहला मामला सामने नहीं आया है। अब तक कई बार ऐसे नवजात बच्चों का भ्रूण मीरगंज और इसके आसपास सड़कों पर देखने को मिला है। क्योंकि यहां कई ऐसे नर्सिंग होम हैं जहां अवैध तरीके से गर्भपात किया जाता है। कई बार इस मामले कि शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को की गई हैं लेकिन ये अवैध नर्सिंग होम चलाने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। आज भी अवैध तरीके से गर्भपात करने का ये काम बदस्तूर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications