कांग्रेसी नेता को 10 से ज्यादा महिलाओं ने झाड़ू-झाड़ू मारा
स्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब नेताजी पर महिलाएं झाड़ू बरसाने लगी। लोग जब तक समझते मामला क्या है तह तक काफी देर हो चुकी थी।
पटना। अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब नेताजी पर महिलाएं झाड़ू बरसाने लगी। लोग जब तक समझते मामला क्या है तह तक काफी देर हो चुकी थी। नेताजी को लगभग 10 की संख्या में औरतें घेरे हुए थीं और झाड़ू से पिटाई कर रही थी। चारों तरफ से लोग इसी बात की जानकारी लेने की कोशिश कर रहे थे कि आखिरकार क्या हुआ। देखते ही देखते मौके पर पुलिस भी पहुंच गईॉ तब जाकर मामला शांत हुआ।

अश्लील इशारा कर रहे थे नेता जी
महिलाओं ने बताया कि अस्पताल में आए नेता जी ने झाड़ू लगा रही महिला से अश्लील बातें करते हुए अश्लील इशारा कर रहे थे। यह आरोप कांग्रेस जिला प्रवक्ता पर अस्पताल की सफाई में जुटीं महिलाकर्मी ने लगाया। प्रवक्ता रामविलास सिंह पर लगे आरोप को देखते हुए पुलिस उन्हें गिरफ्तार करते हुए थाने ले गई और पूछताछ करना शुरु कर दिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि महिलाओं ने इन्हें फंसाया है। उन्होंने कोई भी ऐसी हरकत नहीं की थी जिसका मतलब अश्लील होता है। फिलहाल नेताजी सदर अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

महिला का शरीर पकड़ लिया
मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के सदर अस्पताल में सफाई कार्यक्रम चल रहा था तभी कांग्रेस प्रवक्ता रामविलास सिंह वहां पहुंचे और महिलाओं को तरह-तरह का निर्देश देने लगे। उनका कहना था कि आजकल सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। वहीं एक महिला ने बताया कि सफाई की बातें करते हुए नेता जी आगे बढ़े और एक महिला सफाईकर्मी का शरीर पकड़कर सफाई की बाते बताने लगे साथ ही छेड़खानी भी कर रहे थे जिसे देख महिला गुस्सा हो गई और उन पर झाड़ू से हमला कर दिया। झाड़ू से हमला करने के बाद महिला SC/ST थाने में लिखित आवेदन देते हुए रामविलास सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

हम गंदगी देखने गए थे
वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रामविलास सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सदर अस्पताल में फैली गंदगी की शिकायत मिली थी। जिसे देखने के लिए हम वहां पहुंचे और ICU के समीप वाले वार्ड में गए थे जहां कुछ महिलाएं नाले की सफाई कर रही थी। उनको सही से सफाई करने के लिए कहा तो मारपीट पर उतारु हो गई। इस मामले में कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सह विधायक आनंद शंकर सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मामले में सच्चाई सामने आती है तो जिला प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications