शहीद की बेटी बोली, चुप रहने से काम नहीं चलेगा पीएम मोदी, एक्शन लीजिए
शहीद जीतेंद्र की बेटी अर्चना ने पीएम मोदी से कहा है कि उन्हें पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
पटना। उरी आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढता ही जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में बीएसएफ के घायल जवान जीतेंद्र सिंह शहीद हो गए हैं।

जीतेंद्र सिंह की शहादत के बाद उनके घर पर गममीन माहौल है। इस बीच उनकी शहीद जीतेंद्र सिंह की बेटी ने पीएम मोदी ने एक्शन लेने के लिए कहा है। बिहार के रक्सौल के रहने वाले जीतेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा में भारी फायरिंग के दौरान घायल हो गए थे। बाद में उनका निधन हो गया।
शहीद जीतेंद्र की बड़ी बेटी अर्चना ने पीएम मोदी से कहा है कि उन्हें पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। अर्चना ने आगे कहा कि पीएम मोदीजी से कहा कि हमारे पिता जैसे हजारों जवानों के शहीद होने के बाद भी क्यों चुप बैठे हैं। इस लोगों को जवाब कब देंगे।

आज शहीद जीतेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास रक्सौल पहुंचेगा। गुरुवार की सुबह बीएसएफ के जेसीओ का फोन आया कि जितेंद्र सिंह शहीद हो गए हैं।
पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ के जवान जीतेंद्र सिंह की बेटी ने जब ये खबर सुनी तो रोते-रोते बेसुध हो गई। उनके परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता की कही बातों को याद करके जीतेंद्र सिंह की बेटी ने बताया कि उन्होंने हमेशा उसे मजबूत बनने की सलाह दी। उसने कहा, 'एक सप्ताह पहले मेरी उनसे फोन पर बात हुई थी। उन्होंने तभी कहा था कि अगर मुझे कुछ हो जाता है तो भी मैं धैर्य न खोऊं और मजबूत बनूं।'

जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा में गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में जीतेंद्र सिंह घायल हो गए थे, बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications