बिहार: 'महिला दारोगा,पुरुष चौकीदार' और फर्जी थाना, खुलासा होने पर पुलिस भी रह गई दंग
पुलिस ने आरोपी महिला अनिता और युवक आकाश को गिरफ़्तार कर लिया। अनिता खुद को दारोगा और आकाश चौकीदार बता रहा था। दोनों ही बिहार पुलिस की वर्दी में घूम रहे थे। आरोपी महिला अनिता फुल्लीडुमर के दुधघटिया की निवासी है।
बांका, 18 अगस्त 2022। बिहार में अपराध की अजब-गजब वारदात की खबरें आए दिन देखने को मिलते रहती है। वहीं अब फर्जी पुलिस वाले के बाद फर्जी थाना का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 8 महीने से बांका में संचालित किया जा रहा था। इतना ही नहीं आपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज कराने का डर दिखाकर लोगों से पैसे भी ऐंठे जा रहे थे। ग़ौरतलब है कि बांका जिला मुख्यालय चल रहे फर्जी थाना की किसी को खबर ही नहीं थी। निजी गेस्ट हाउस में यह थाना संचालित किया जा रहा था।

बांका गेस्ट हाउस के पास मिले फ़र्ज़ी पुलिस
बांका थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी को गिरफ़्तार करने पुलिस गई थी। छापेमारी के बाद जब पुलिस की टीम लौट रही थी तो रास्ते में एक महिला और युवक पुलिस की ड्रेस में दिखे । पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो पता चला की वह लोग फर्जी थाना संचालित किया जा रहा था। वह लोग बांका गेस्ट हाउस के सामने दोनों आरोपी पुलिस ड्रेस में खड़े थे। उनके पास से अवैध पिस्टल भी बरामद हुए।

आरोपी अनिता और आकाश गिरफ़्तार
पुलिस ने आरोपी महिला अनिता और युवक आकाश को गिरफ़्तार कर लिया। अनिता खुद को दारोगा और आकाश चौकीदार बता रहा था। दोनों ही बिहार पुलिस की वर्दी में घूम रहे थे। आरोपी महिला अनिता फुल्लीडुमर के दुधघटिया की निवासी है। अनिता की मानें तो फुल्लीडुमर के रहने वाले भोला यादव ने दारोगा में भर्ती किया था और बांका के इस दफ़्तर में पोस्टिंग की गई थी। वहीं अपने काम के बारे में बताया कि सरकारी आवास बनने वाली जगह में वह जांच करने जाती थी।

भोला यादव कर रहा था थाना संचालित
आरोपी युवक आकाश की ने बताया कि उसने 70 हज़ार रुपये भोला यादव को दिए थे। जिसके बाद ही उसे थाने में चौकीदार की नौकरी मिली थी। पुलिस की जांच में पता चला कि फर्जी थाना संचालित करने का सरगना भोला यादव ही है। इस फर्जी थाना में बहाली से लेकर पुलिस वर्दी और अवैध पिस्टल सब चीज भोला यादव उपलब्ध करवाता था।
ये भी पढ़ें: बिहार में RJD के साथ सरकार बनाने के बाद पहली बार लालू यादव से मिले CM नीतीश कुमार
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications