पहले लगा दिलफेंक है दूल्हा! फिर पता चला साली का हाथ पकड़ने वाला दूल्हा तो अंधा है

इस सवाल ने जो राज खोला वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल सवाल तो उठा था दूल्हे के कैरेक्टर पर लेकिन सफाई देने के चक्कर में खुद दूल्हा ही फंस गया।

पटना। शादी में दुल्हन इसलिए गुस्सा हो गई कि दूल्हे ने गलती से उसकी बहन का हाथ पकड़ लिया था। लेकिन इसके बाद दुल्हन का पारा उस वक्त हाई हो गया जब थोड़ी ही देर में दूल्हे ने एक दूसरी लड़की को टक्कर मार दी। इसी बात पर दुल्हन भी सबकुछ छोड़-छाड़ मंडप से उठ गई और कह दिया ये शादी नहीं करूंगी...

पहले लगा दिलफेंक है दूल्हा! फिर पता चला साली का हाथ पकड़ने वाला दूल्हा तो अंधा है

इसके बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया, लड़की वालों ने जब दुल्हन से पूछा तो उसने भी साफ-साफ बता दिया कि दूल्हे का कैरेक्टर उसे ठीक नहीं लग रहा। ये बात सुनते ही लड़के वाले ताव में आ गए और पूछने लगे ऐसा क्या हो गया कि एकदम से दूल्हे का कैरेक्टर खराब हो गया! इस सवाल ने जो राज खोला वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल सवाल तो उठा था दूल्हे के कैरेक्टर पर लेकिन सफाई देने के चक्कर में खुद दूल्हा ही फंस गया।

पहले लगा दिलफेंक है दूल्हा! फिर पता चला साली का हाथ पकड़ने वाला दूल्हा तो अंधा है

दूल्हे का जवाब सुनते ही सभी चौंक गए। दरअसल दूल्हे ने कहा कि हाथ पकड़ना और टकराना ना दिखाई देने की वजह से हुआ है। जिस पर लड़की वालों ने दूल्हे को कुछ सिक्के देकर गिनने को कहा। 10-5 के सिक्कों में ही दूल्हे की असलियत सामने आ गई। आंख से अंधा होने के चलते दूल्हा उन सिक्कों को नहीं गिन पाया और सारे रहस्य का भंडाफोड़ हो गया।

बता दें कि मामला बिहार के छपरा जिले का है जहां आटा गांव में उदय माझी ने अपने तीसरे बेटे की शादी शंकर माझी की बेटी के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद दोनों परिवार शादी की तैयारी में लग गए और बारात लेकर जब दुल्हन के घर पहुंचे सब राज पर्दाफाश हो गया। शादी में आए बारातियों के जोरदार स्वागत के बाद सबको बंधक बना लिया गया। लड़की वाले दहेज और शादी की तैयारियों में हुए खर्चे की मांग पर अड़ गए। आखिरकार धोखेबाज लड़के वालों को हर्जाना देना ही पड़ा और ये कबूल करना पड़ा की लड़का बचपन से ही अंधा है।

{promotion-urls}

देखिए राधिका आप्टे का नया फोटोशूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+